Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Celebrated Shri Krishna’s birth anniversary in Shrimad Bhagwat Katha…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Celebrated Shri Krishna’s birth anniversary in Shrimad Bhagwat Katha…#agranews

339

आगरालीक्स…कान्हा जनम सुन आई, यशोदा मैया दे दो बधाई. आगरा के बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 7 के पार्क में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण के जन्म पर श्रीहरि के दयघोष से गूंजा कथा पंडाल

गुब्बारे और पुष्पों से सजे कथा स्थल पर श्रीमद्भागवत में जैसे ही कन्हैया का जन्म हुआ पूरा पंडाल श्रीहरि के जयकारों से गूंज उठा। मेवा और उपहारों की बरसात करते नन्दबाबा और यशोदा मैया। मौका था बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर सात में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म कथा का। कथा वाचक श्रद्धेय एक ब्रह्म राकेश जी ने श्रीकृष्ण जन्म का सचित्र वर्णन किया। लाला की सुन आई, यशोदा मैया दे दो बधाई, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया काल की…, नंद के नन्द भये जय कन्हैया लाल की… जैसे भजनों पर भक्तजन भक्ति के नृत्य में डूब गए।

व्यास पीठ पर बैठे श्रद्धेय राकेश जी ने कहा कि जब समय विपरीत हो तो धैर्य धारण करना चाहिए। जब-जब देवताओं पर कष्ट आया तो वह भगवान की शरण में गए। तब भगवान ने समझाया कि अभी समय तुम्हारे विपरीत है। धैर्य धारण करो। जब समय अनुकूल आएगा तो मैं अवतार लेकर तुम्हारे कष्ट का निवारण करुंगा। मनुष्य की उम्र जब वृद्धावस्था की ओर बढ़ती है तो तृष्णा और भी प्रबल हो जाती है। तृष्णा कभी शांत नहीं होती। भगवान राम के चरित्र में राजधर्म और मर्यादा वर्ण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजा परिशित रवींद्र सिंह, व श्रीमती कमलेश सुरेश कंसल (एडवोकेट)महामंत्री, नितिन गोयल, निमित गोयल, सुमित जिंदल (मीडिया प्रभारी) ,अरुण कुमार परसार,गौरव तिवारी, नेत्रपाल यादव, शिवांगी,अनिल तिवारी, विनोद कुमार,चांदनी,नंदनी,गंगा,सपना,माधव,देव, गौरी, वर्षा, गनेश आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!