आगरालीक्स… आगरा में एडीए ने चार हजार से अधिक मकान, कालोनी सहित व्यवसायिक निर्माणों को सील और ध्वस्तीकरण के नोटिस दिए हैं लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शहर में एडीए से नक्शा स्वीकृत किए बिना ही निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, इस पर एडीए द्वारा नोटिस दिए जा रहे हैं। अवैध निर्माण को सील करने और ध्वस्त करने के लिए लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी अवैध निर्माणों को ध्वस्त नहीं किया जा रहा है। चार हजार से अधिक अवैध निर्माण के लिए एडीए द्वारा नोटिस दिए जा चुके हैं।

अगस्त में 10 निर्माण किए गए सील
एडीए द्वारा अगस्त महीने में 10 निर्माण सील किए जा चुके हैं, इसमें कॉलोनियों से लेकर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग शामिल हैं। मगर, अवैध निर्माणों की संख्या अधिक है, ऐसे में एडीए की कार्रवाई सुस्त है।
नक्शे से इतर निर्माण
कई कॉलोनियों में स्वीकृत किए गए नक्शे से इतर निर्माण किया जा रहा है, इस तरह के मामलों में कंपाउंडिंग की जाती है, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।