आगरालीक्स …..आगरा का आंबेडकर विवि, बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम के सभी छात्रों का पूर्ण परीक्षाफल घोषित नहीं कर सका है, 150 कॉलेजों के छात्र परेशान।

विवि ने जुलाई से लेकर सितंबर तक मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी किए हैं। विवि की ओर से जारी किए गए परिणाम में हजारों छात्रों का मार्क्स वेटिंग मिला है।बड़ी संख्या में छात्र विवि के चक्कर काट रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार कॉलेजों से जुलाई में ही आंतरिक परीक्षा के अंकों को ऑथंटीकेट करने के आदेश दिए थे, लेकिन स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा परास्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रयोगात्मक, आंतरिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने के बाद ऑथंटीकेट नहीं किया है। विवि की ओर से 184 महाविद्यालयों को नोटिस दिया गया था। कॉलेजों को 18 सितंबर तक प्रयोगात्मक, आंतरिक परीक्षा के अंक ऑथंटीकेट करने के आदेश दिए थे। अब जिन कॉलेजों ने नंबर ऑथटीकेट नहीं किए हैं। ऐसे सभी कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।