Saturday , 18 July 2026
Home बिगलीक्स DGP Javeed Ahmad alert officers for women security, Bikers gang looted women in Agra
बिगलीक्स

DGP Javeed Ahmad alert officers for women security, Bikers gang looted women in Agra

89

आगरालीक्स… आगरा में डीजीपी जावीद अहमद सर्किट हाउस में अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलर्ट कर रहे थे, उसी समय बाइकर्स गैंग एक शिक्षिका और एक महिला का पर्स लूट कर फरार हो गए। उनकी सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
शुक्रवार दोपहर में सर्किट हाउस में डीजीपी जावीद अहमद और प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा आगरा-अलीगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए पुलिसिंग में बदलाव किया जा रहा है। उन्हें घर से बाहर जाते समय कोई डर नहीं रहेगा, पुलिस उनकी सुरक्षा में रहेगी। इसी बीच शहर में एक के बाद एक दो महिलाओं के साथ लूट की वारदात हुई। इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस का रवैया अच्छा नहीं रहा। महिलाओं द्वारा लूट की वारदात की सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
पर्स लूटा, महिलाओं को आई चोट
दोपहर एक बजे मलपुरा निवासी कृष्णा अपने पति के साथ बोदला में भुजरियों मेला देखने आई थीं। वापस लौटते समय बदमाशों ने पर्स पर झपटटा मारा, वे बाइक से गिर गईं। हाथ, पैर और चेहरे पर चोट आई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन 20 मिनट तक पुलिस नहीं पहुंचने पर कपिल पत्नी को अस्पताल लेकर चला गया। दो बजे शास्त्रीपुरम निवासी अवंतिका दुबे पैदल अपने घर लौट रही थीं। वह ब्राइटलैंड स्कूल में शिक्षिका हैं। पॉवर हाउस के पास बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स लूटा। वह सड़क पर गिर पड़ीं। पैर और हाथ छिल गए। बदमाश भाग गए। सूचना दी मगर पुलिस नहीं आई।

डीजीपी बोले कानून व्यवस्था संतोषजनक
डीजीपी जावीद अहमद ने कहा कि आगरा में कानून व्यवस्था संतोषजनक है। खंदौली क्षेत्र में हाल ही में कुछ घटनाएं हुई हैं। एक का खुलासा हो गया है। ताजगंज क्षेत्र में चेन स्नेचिंग अधिक होती है। रोकथाम के लिए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Education News: Proposal of DBRAU, Agra 26 Medal transformation to new courses

आगरालीक्स:…आगरा के आंबेडकर विवि के एमबीबीएस और एमफिल के गोल्ड मेडल बीए,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Domestic help stolen Diamond & Golden Jewelry from Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा की पॉश कॉलोनी में झाडू पोंधा के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 50000 reward to found out Missing Parrot

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लगे पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain start in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शुरू हुई बूंदाबांदी, जानें आज कैसा रहेगा...

error: Content is protected !!