आगरालीक्स …आगरा में कई दिन तेज बारिश हुई, इसी बीच एक युवक गायब हो गया, आज 25 साल के युवक का शव नाले में मिला है।
सोमवार को आगरा के मोहनपुरा, रकाबगंज में सफाईकर्मी नाले की सफाई कर रहे थे, नाले में एक युवक का शव देख चौंक गए, उन्होंने पुलिस को सूचना दी, शव को बाहर निकाल लिया गया।

तीन दिन पहले घर से गायब हुआ था युवक
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि नाले में जिस युवक का शव मिला है उसका नाम ईदगाह निवासी रुपेश कुमार के रूप में हुई है। वह तीन दिन से घर से गायब था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।