Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Architects from across the country will gather at the Golden Jubilee Celebrations of the Architects Association in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Architects from across the country will gather at the Golden Jubilee Celebrations of the Architects Association in Agra…#agranews

89

आगरालीक्स…आगरा में आर्केटेक्ट एसोसिएशन के स्वर्ण जयन्ती समारोह में जुटेंगे देश भर के वास्तुकार. होटल जेपी पैलेस में 8-9 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, लगभग 400 प्रतिनिधि लेंगे भाग

आगरा आर्केटेक्ट एसोसिएशन के स्वर्ण जयन्ती समारोह में देशभर के 400 से अधिक वास्तुकार जुटेंगे। ताजनगरी के होटल जेपी पैलेस में 8-9 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय कार्यशाला के सम्बंध में आज चौखो जीमण में बैठक का आयोजन कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। सभी सदस्यों को कार्यभार सौंपे गए। वास्तुकार सीएल गुप्ता को आगरा के वास्तुशिल्प का इतिहास नगर नियोजन (टाउन प्लानिंग) व प्रशासनिक सम्बंधी जानकारी के लिए संस्थापन अध्यक्ष शशि शिरोमणी को चुना गया। अध्यक्ष अश्वनी शिरोमणी अब तक की प्रगति व कोषाध्यक्ष अनादा शर्मा ने आर्थिक पक्ष पर प्रकाश डाला।

शशि शिरोमणी ने बताया कि कार्यशाला में देशभर से लगभग 400 वास्तुकार भाग लेंगे। कहा कि ताजनगरी के वास्तु पर भी चर्चा होगी। जिसमें मुगल काल की सकरी गलियां और ऊंची व हवादार मारतें, चौराहों के स्थान पर तिराहे जैसे तमाम वास्तुशिल्प की बारीकियों पर चर्चा होगी। वर्तमान में वास्तुशिल्प में जो गलत प्रैक्टिस हो रही है उसे रोकने व उसके समाधान पर भी चर्चा होगी। टाउन प्लानिंग का मतलब आज सिर्फ खेतों में प्लाट काट देना भर रह गया है। जबकि जल निकासी, जल भराव को रोकना, आसपास के क्षेत्रों से सम्बंध, स्वच्छ वायु का प्रवाधान जैसे बिन्दुओं पर भी गौर किया जाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अर्चना यादव, स्मृति जैन, सुधांशु जैन, किरन गुप्ता, देवेन अग्रवाल, रजत अग्रवाल, ध्रुव कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!