आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर अब एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की संख्या गिनी-चुनी रह गई है. अब मंडल के 10 स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा. पढ़ें पूरी खबर
15 हजार से कम कमाई के स्टेशन श्रेणी में
रेलवे बोर्ड के आदेश हैं कि जिन रेलवे स्टेशनों से एक्सप्रेस ट्रेन में 20 से कम यात्री सवार होते हैं और उनकी रोजाना की टिकट बिक्री से होने वाली आय 15 हजार रुपये से कम है तो ऐसे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं हो सकेगा।
एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव पर रेलवे का 25 हजार का खर्चा
रेलवे के मुताबिक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव करने से रेलवे का 25 हजार रुपये खर्चा होता है।
इन स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेन
रेलवे के आगरा मंडल में यमुना ब्रिज, बिचपुरी, आगरा सिटी, रुनकता, बांदीकुई फरह सहित करीब दस स्टेशन की आय 15 हजार से कम है। ऐसे में इन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं हो सकेगा।

राजा की मंडी स्टेशन अभी इस श्रेणी में नहीं
आगरा शहर के बीच स्थित राजा की मंडी रेलवे स्टेशन अभी इस श्रेणी के स्टेशनों में शामिल नहीं है लेकिन इस स्टेशन पर रुकने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या गिनी-चुनी है। रेलवे ईदगाह रेलवे स्टेशन को सेट्रल रेलवे स्टेशन के रुप में विकसित करने पर विचार कर रहा है, जहां की आय अभी 15 हजार से कम है।
क्या कहना है रेलवे अधिकारी का
इस बारे में आगरा रेल मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि इस तरह के स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव बहुत ही कम हैं लेकि बोर्ड क निर्णय के बाद भविष्य में इस पर विचार नहीं होगा। अगर स्टेशन की कैटेगरी में बदलाव आता है तो अलग बात है।