Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: The grand tableau of Rajarajeshwari Shri Kaila Maiya captivating the devotees in Janakpuri, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The grand tableau of Rajarajeshwari Shri Kaila Maiya captivating the devotees in Janakpuri, Agra…#agranews

272

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में 100 फुटा रोड पर हजारों भक्तों का मन मोह रही राजराजेश्वरी राजलक्ष्मी श्री कैला मैया की भव्य झाँकी..

जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत मिथिला नगरी में सौ फुटा रोड पर राजराजेश्वरी राजलक्ष्मी श्री कैला मैया की भव्य झाँकी और दिव्य दरबार सजाया गया है। चार दिवसीय जनकपुरी महोत्सव के पहले दिन बुधवार को देर रात तक मैया के दर्शन कर हजारों भक्त निहाल होते रहे। श्री जनकपुरी महोत्सव समिति संग श्री कैला देवी भक्त समिति द्वारा बुधवार सुबह मिथिला नगरी में सौ फुटा रोड पर विधिवत हवन-पूजन कर राज राजेश्वरी राजलक्ष्मी श्री कैला मैया की भव्य झाँकी और दिव्य दरबार का शुभारंभ किया गया। पंडित मनीष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार कर हवन-पूजन करवाया। जय अंबे गौरी के मधुर स्वरों से सजी आरती में सभी भक्ति भाव से शामिल हुए। इस दौरान प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी भजन के कर्ण प्रिय बोल फिजा में गूँजते रहे।

हवन-पूजन में श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप) और श्री कैला देवी भक्त समिति के दिनेश अग्रवाल (एकाउंट्स होम) ने मुख्य भूमिका का निर्वाह किया। इनके साथ श्री कैला देवी भक्त समिति से श्रीमती ललिता अग्रवाल, सीए रूपल गर्ग, सीए शुभी गर्ग, उज्ज्वल गर्ग, गोविंद अग्रवाल, सीए संजय अग्रवाल, सुनील सिंघल, रोहित और हनी तथा श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के संयोजक भरत शर्मा, विकास बंसल (लड्डू भाई), सतीश गोयल, राजीव खेमका, वीरेंद्र अग्रवाल, विजय मोहन गुप्ता, संजय अग्रवाल फाइबर वाले, कुलवंत मित्तल, सीए राकेश अग्रवाल, नीलम गुप्ता और मीडिया प्रभारी विशाल सक्सेना प्रमुख रूप से मौजूद रहे। श्री कैला देवी भक्त समिति के दिनेश अग्रवाल (एकाउंट्स होम) ने बताया कि मैया के दिव्य दरबार में 22 और 23 सितंबर को छप्पन भोग की दिव्य झाँकी सजाई जाएगी। 23 सितंबर की शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

error: Content is protected !!