Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Arched Portal Beam erected for crossover section after Fatehabad Metro Station…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Arched Portal Beam erected for crossover section after Fatehabad Metro Station…#agranews

135

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो के फतेहाबाद रोड स्टेशन पर क्रॉसओवर बनाने हेतु पोर्टल बीम का परिनिर्माण शुरू. यहां से होकर मेन लाइन और डिपो पर जाएंगी मेट्रो ट्रेनें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा प्रायॉरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन पर क्रॉसओवर के निर्माण हेतु पोर्टल का परिनिर्माण किया जा रहा है। यात्री सेवा शुरू होने के बाद इस क्रॉसओवर के जरिए मेट्रो ट्रेनें मेन लाइन व डिपो लाइन पर आवागमन कर सकेंगी। फतोहाबाद रोड क्रॉसओवर के लिए कुल 7 पोर्टल का परिनिर्माम किया जाना है।
बता दें कि आगरा मेट्रो प्रायॉरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन पर क्रॉसओवर का निर्माण किया जाना है। फिलहाल, यहां पोर्टल बीम का परिनिर्माण जारी है। इस क्रॉसओवर के लिए कुल सात पोर्टल बीम का परिनिर्माण किया जाना है, जिसमें से अबतक तीन पोर्टल बीम को सफलतापूर्वक रखा जा चुका है। इसके बाद इन पोर्टल बीम पर आर्च गर्डर का परिनिर्माण किया जाएगा। मेट्रो संचालन शुरू होने के बाद इसी क्रॉसओवर से होकर मेट्रो ट्रेनें यात्री सेवा हेतु डिपो से मेन लाइन पर आएंगी व रात्री में यात्री सेवा के बाद इसी क्रॉसओवर से वापस आगरा मेट्रो डिपो जाएंगी।

मेट्रो प्रणाली में पारंपरिक तौर पर ऐलिवेटिड भाग में क्रॉसओवर के निर्माण हेतु अंग्रेजी के अक्षर ‘आई’ के आकार जैसा दिखने वाले आई गर्डर का प्रयोग किया जाता था। इस प्रणाली में निर्माण स्थल पर दो पिलर के बीच में आई गर्डर रखा जाता था, इसके बाद दो पार्टल के बीच में शटरिंग लगाकर डेक स्लैब की कास्टिंग की जाती थी। इस प्रणाली में समय अधिक लगता है और निर्माण स्थल के पास से होकर गुजरने वाले राहगीरों को असहजता का सामना भी करना पड़ता है। वहीं, यूपी मेट्रो द्वारा आगरा मेट्रो के ऐलिवेटिड भाग में क्रॉसओवर के निर्माण हेतु प्रीकास्ट तकनीक से निर्मित पोर्टल बीम का प्रयोग किया जा रहा है। रात्री के समय 350 टन की क्षमता वाली दो क्रेन की मदद से पोर्टल बीम का परिनिर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ऐतिहासिक नगरी आगरा की सुंदरता को और अधिक आकर्षक बनाने हेतु आर्च गर्डर के जैसे दिखने वाले पोर्टल बीम का प्रयोग किया जा रहा है।

आगरा मेट्रो प्राथमिकता कॉरिडोर के सभी तीन एलिवेटेड स्टेशन ताज ईस्ट गेट, बसई और फतेहाबाद रोड के फिनिशिंग कार्य तेज गति के साथ चल रहे हैं। इन तीनों स्टेशनों पर अन्य सिस्टम्स का भी किया जा रहा है। इसके साथ ही अंडरग्राउंड सेक्शन में ताजमहल स्टेशन पर डी-वॉल का काम भी तेज गति से चल रहा है। वहीं, आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन पर कॉनकोर्स स्लैब का निर्माण किया जा रहा है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: School Timing changed in Agra, School closed at 12:30 PM due to heatwaves…#agra

आगरालीक्स..आगरा में कॉन्वेंट स्कूलों का भी समय बदला. भीषण गर्मी को देखते...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

आगरा

Agra Live News: Passengers of trains at Agra Fort Railway Station were provided with cold water…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए जुटी...

आगरा

Agra Weather: Agra gripped by severe heat; scorching winds blow during the day…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से धधक रहा आगरा. दिन में चली लू. जानें आज कितना...

error: Content is protected !!