आगरालीक्स….आगरा में 1964 में पहली बार सेठ ताराचंद की हवेली और नौबस्ता में सजी थी जनकपुरी. जानिए किस साल में कहां सजी थी जनकपुरी…
सेठ ताराचंद की हवेली और 1964 में पुराने शहर से बाहर नौबस्ता में सजी जनकपुरी
पुराने शहर में ही जनकपुरी सजाई जाती थी। मिथिला के राजा जनक और माता सुनयना के रूप में कमेटी के सदस्य रामबरात का स्वागत करते थे। माता सीता का कन्या दान लेते थे। सेठ ताराचंद की हवेली में पहली बार जनकपुरी सजाई गई। इसके बाद पुराने शहर के बाहर नौबस्ता लोहामंडी में जनकपुरी सजी, धीरे धीरे जनकपुरी भव्यता लेती गई और शहर के अलग अलग हिस्सों मे ंजनकपुरी सजाई जाने लगी। इसके साथ ही जनक महल को भी अलग अलग थीम पर सजाया जाने लगा। इस पर नेपाल के जानकी महल की तर्ज पर दयालबाग में सजाई जा रही जनकपुरी में जनक महल तैयार किया जा रहा है।

वर्ष जगह
1984 प्रतापपुरा
1985 देहली गेट
1986 शहजादी मंडी
1987 लाजपत कुंज
1988 जयपुर हाउस
1989 प्रतापपुरा
1990 पुरानी विजय नगर कॉलोनी
1991 नेहरू नगर
1992 कमला नगर
1993 सूर्य नगर
1994 संजय प्लेस
1995 सदर बाजार
1996 छीपीटोला
1997 जयपुर हाउस
1998 न्यू आगरा
1999 कमला नगर
2000 नेहरू नगर
2001 विभव नगर
2002 बल्केश्वर
2003 लॉयर्स कॉलोनी
2004 कमला नगर
2005 विजय नगर
2006 बल्केश्वर
2007 गांधी नगर
2008 कमल नगर
2009 आवास विकास कॉलोनी
2010 बल्केश्वर
2011 खंदारी
2012 जयपुर हाउस
2013 कमला नगर
2014 दयालबाग
2015 गांधी नगर
2016 बल्केश्वर
2017 आवास विकास कालोनी
2018 विजय नगर
2019 निर्भय नगर
2020 और 2021 में कोरोना काल में आयोजन नहीं हुआ