Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Dr. Jaideep and Dr. Niharika honored by British High Commissioner…#agarnews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Dr. Jaideep and Dr. Niharika honored by British High Commissioner…#agarnews

149

आगरालीक्स…आगरा की चिकित्सक मां बेटी डॉ. जयपदीप और डॉ. नीहारिका को मिला देश की 75 अग्रणी महिलाओं में स्थान. ब्रिटिश उच्चायुक्त ने किया सम्मानित

ताजनगरी कीं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. जयदीप मल्होत्रा और उनकी बेटी डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा ने आगरा का मान बढ़ाया है। आजादी के अमृत महोत्सव में भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय ने उन्हें देश की 75 अग्रणी महिलाओं में स्थान देते हुए शी इज वूमेन इन स्टीम के दूसरे संस्करण में शामिल किया है। ब्रिटिश काउंसिल आॅफ इंडिया ने बुधवार को 2 राजाजी मार्ग, दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायुक्त निवास पर डाॅ. जयदीप और डाॅ. नीहारिका को सम्मानित किया। ब्रिटिश उच्चायुक्त एलिस एली और प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार भारत प्रो. अजय कुमार सूद ने उन्हें सम्मानित करने वाली पुस्तक ’75 वूमेन इन स्टीम’ (साइंस, टेक्नोलाॅजी, इंजीनियरिंग, आर्ट्स एंड मैथमेटिक्स) का विमोचन किया।

बता दें कि इस पुस्तक में देश भर की चुनिंदा उन 75 अग्रणी महिलाओं को स्थान दिया गया है जिनकी वास्तविक जिंदगी की कहानियां, आशा, साहस और दृढ़ संकल्प पर आधारित हैं। पुस्तक में सभी 75 महिलाओं के साक्षात्कार निहित हैं, जिसमें डाॅ. जयदीप मल्होत्रा और डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा का नाम भी शामिल है। दोनों को ही महिला सशक्तिकरण की मिसाल मानते हुए निसंतानता के उपचार यानि वैज्ञानिक क्षेत्र में और समाज में योगदान को सराहते हुए यह सम्मान दिया गया है।

डाॅ. जयदीप मल्होत्रा फेडरेशन आॅफ आॅब्सटेट्रिल एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसायटी आॅफ इंडिया (फाॅग्सी) कीं पूर्व अध्यक्ष होने के साथ ही आगरा में रेनबो आईवीएफ और उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल कीं निदेशक हैं। विभिन्न चिकित्सकीय और प्रोफेशनल अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय संगठनों में प्रमुख पदों पर जिम्मेदारी को उनकी उपलब्धियों में गिना गया है। वहीं महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम, किशोरियों के स्वास्थ्य और शिक्षा सहित बेहद कम उम्र में ही नेतृत्व की क्षमता को देखते हुए डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा को देश की अग्रणी महिलाओं में चुना गया है। बता दें कि इन सभी 75 अग्रणी और सशक्त महिलाओं में डाॅ. नीहारिका सबसे युवा हैं। वहीं मां-बेटी की यह एकमात्र जोड़ी है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

error: Content is protected !!