Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Sitaji’s Dola came out in Janakpuri. The residents showered flowers…#agarnews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Sitaji’s Dola came out in Janakpuri. The residents showered flowers…#agarnews

195

आगरालीक्स…जनकपुरी में निकला सीताजी का डोला. क्षेत्रवासियों ने की पुष्प वर्षा. बालाजीधाम में किया गौरा पूजन. देखें फोटोज

जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत बुधवार शाम 100 फुटा रोड, दयालबाग स्थित जनकपुरी कार्यालय से जगत जननी माता जानकी का आकर्षक डोला बैंड बाजों की मधुर स्वर लहरियों के साथ निकाला गया।
माता जानकी के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। हर कॉलोनी, हर गली और हर नुक्कड़ पर क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर डोले का हृदय से स्वागत किया। जनकपुरी कार्यालय से शुरू होकर माता जानकी का डोला अजय चंद की चक्की, जय राम बाग रोड, दीप एनक्लेव पुलिया, पाटलिपुत्र कॉलोनी, इंद्रधनुष कॉलोनी, राहुल विहार, अमर विहार चौराहा, पहलवान डेरी, वैष्णो धाम कॉलोनी, राधे ग्रीन और कृष्णा एस्पायर के सामने से होते हुए बालाजी धाम आश्रम पहुँचा।

बालाजी धाम में माता जानकी के स्वरूप ने गौरा (पार्वती) का विधिवत पूजन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उसके बाद शोभायात्रा में शामिल मिथिला नगरी वासियों के लिए प्रसादी और भोजन का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में राजा जनक आलोक अग्रवाल, श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), संयोजक भरत शर्मा, स्वागताध्यक्ष राहुल गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, राजीव जैसवाल, रामचरन शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश नौहवार, दयानंद यादव, अखिलेश धर गौड़, मधुसूदन टंडन, मनोज सिंह ढाबा, मान सिंह धाकड़, रमा शंकर अग्रवाल, सौदान सिंह बघेल, पवन कुमार कैटर्स, चंद्रवीर फौजदार, अजय बंसल, संजय सिरोही, मंजू मिश्रा, सुशील अग्रवाल, जितेंद्र चौधरी, मुनेश कुमार, विजेंद्र रायजादा, अनिल सेंगर, अखिल बंसल, अनूप अग्रवाल, विजय मोहन गुप्ता, अश्विनी शर्मा, तिलकधारी शर्मा, गिरीश अग्रवाल, अमित दिवाकर, सुभाष गिरी, प्रेमदास चौधरी, प्रभांशु अग्रवाल, सीए रविंद्र गोयल, विशाल सक्सेना, दिनेश गौतम, हरेश अग्रवाल, मनीष गोयल, सचिन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, सचिन बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

आज पुष्पांजली हाईट्स सोसाइटी में बडे़ ही धूमधाम के साथ माता जानकी जी के विवाह के उपलक्ष्य में श्री जी शक्ति महिला संगठन के द्वारा महिला संगीत, एवम् भजन संध्या का आयोजन रखा गया, जिसमें श्री जी शक्ति महिला संगठन की सभी सदस्य एवम् सोसाइटी की सभी महिलाओ ने बड़े ही उत्साह के साथ आनंदित एवम् भावविभोर होते हुए, इस उत्सव का आनन्द लिया। इस दौरान ममता अग्रवाल, संगीता बंसल, सरिता बंसल, अंशु अग्रवाल, जूली और माया फौजदार प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

error: Content is protected !!