Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Pregnant woman was kicked in the stomach in a quarrel, three babies born in the womb died…#firozabadnews
टॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्स

Agra News: Pregnant woman was kicked in the stomach in a quarrel, three babies born in the womb died…#firozabadnews

141

आगरालीक्स…दिल झकझोर करने वाला मामला. गर्भवती महिला के पेट में युवती ने मारी लात. गर्भ में पल रहे थे तीन शिशु…तीनों की मौत…

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले से एक दिल झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां झगड़े के दौरान एक युवती ने गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी. महिला के गर्भ में तीन शिशु पल रहे थे. हालत बिगड़ने पर उसे आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान तीनों शिशु मृत पाए गए. पुलिस मामले की जांच कर रही ळे.

ये है पूरा मामला
मामला फिरोजाबाद के रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला सरजीवन नगर का है. यहां रहने वाली पूजा कुशवाह छह माह की गर्भवती थी. दो दिन पहले उसकी तबियत खराब हो गई जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे. गली में ही रहने वाली एक घर के दरवाजे पर स्कूटी खड़ी थी जिसके कारण चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहा था. पूजा के परिजनों ने स्कूटी हटाने के लिए कहा जिस पर लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया.

दोनों परिवारों के बीच झगड़ा बढ़ने लगा. आरोप है कि इस दौरान आरोपी परिवार की एक युवती ने पूजा के पेट में लात मार दी थी जिसके बाद पूजा की और ज्यादा हालत बिगड़ गई. पजिरन उसे एक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे जहां से उसे आगरा रेफर कर दियाग या. आगरा के एक निजी अस्पताल में पूजा का आपरेशन किया गया तो पूजा ने तीन शिशु को जन्म दिया लेकिन वो मृत थे. तीन शिशुओं की मौत से परिवार में कोहराम छा गया. परिजन नवजातों के शव लेकर फिरोजाबाद जिला अस्पताल पहुंचे. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए. पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था. पता चला है कि गर्भवती महिला को धक्का मारा गया था. उसके गर्भ में तीन बच्चे पल रहे थे, जिनकी मौत हो चुकी है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

फिरोजाबाद

Tragic: Grandmother and two-year-old child die after wall collapses…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, दादी के साथ खेल रहा था दो साल का कार्तिक. भरभराकर...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!