Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Bhajan Sandhya of Khatu Shyam ji organized by Shyam Sevak Parivar Samiti in Janakpuri…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Bhajan Sandhya of Khatu Shyam ji organized by Shyam Sevak Parivar Samiti in Janakpuri…#agranews

381

आगरालीक्स…बोल कन्हैया बोल कन्हैया तुझे कौन सा भजन सुनाऊं, ऐसा कोई राग बता दे तू नाचे मैं गाऊं… श्याम सेवक परिवार समिति द्वारा जनकपुरी में आयोजित की गई खाटू श्याम जी की भजन संध्या

जनकपुरी में आज हर श्रद्धालु श्रीहरि के भक्तिमय सुरों में डूबा था। भक्ति के रागों पर गोप गोपियों समान हर श्रद्धालु झूमता गाता हर नजर आया। जय श्रीराम, हरि बोल, राधे-राधे के साथ श्याम बाबा के जयकारों से गुंजायमान जनकपुरी आज मानों वृन्दावन धाम बन गई। श्रीश्याम सेवक परिवार समिति व खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा खाटू श्याम जी की भजन संध्या (एक शाम रंगीले सरकार के नाम) का आयोजन किया गया।

भजन संध्या का शुभारम्भ वृन्दावन बांके बिहारी मंदिर के महन्त प्रणव गोस्वामी ने 101 मालाओं से श्रंगारित खाटू श्याम जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गुरु वंदना के साथ प्रारम्भ हुई भजन संध्या में मेरे प्यारे कान्हा श्री कृष्णा, बंसी वाले कान्हा श्रीकृष्णा…, मनिहारी का भेष बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया… जैसे भजनों ने हर भक्त को भक्ति से सराबोर कर दिया। बोल कन्हैया बोल कन्हैया तुझे कौन सा भजन सुनाऊं, ऐसा कोई राग बता दे तू नाचे मैं गाऊं… भजन के साथ श्रद्धालुओं ने भी स्वर मिलाए तो वहीं अंखियां हरि दर्शन की प्यासी… भजन ने भक्तों की आंखों को नम कर दिया। जरी की पगड़ी बांधे सुन्दर आंखों वाला, कितना सुन्दर लागे बिहारी, कितना लागे प्यारा…, कानों में कुंडल साजे सिर मोर मुकुट बिराजे, सखिया पागल होती जब-जब होठों पर मुरली बिराजे… जैसे भजनों का सिलसिला देर रात तक चला जिसने भक्तों को भक्ति के आनन्द में डुबाए रखा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, विकास गोयल, विपिन बंसल, अनूप गोयल, आकाश गुप्ता, रजत अग्रवाल, राजेश सिंघल, रोहित गोयल, गौरव बंसल, संजीव अग्रवाल, राजेश सिंघल, संजय गर्ग आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!