Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Donated blood on Maharaja Agrasen Jayanti in Agra and distributed text materials to children…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Donated blood on Maharaja Agrasen Jayanti in Agra and distributed text materials to children…#agranews

184

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती की धूम. अग्रधाम सेवा सदन में 62 यूनिट किया रक्तदान तो वहीं सेवा भवन में बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री…

महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में किया रक्तदान
महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल युवा संगठन बुन्दू कटरा व लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर के साथ संयुक्त रुप से अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लेगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और 62 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर आयोजित नेत्र रोग चिकित्सा शिविर में लगभग 150 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं विकरण की गईं। परीक्षण डॉ. बीके मंगल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, संरक्षक वासुदेव मित्तल व मार्गदर्शक भगवान दास बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने जो सेवा की प्रेरणा दी उसका निर्वहन वैश्य समाज बखूबी कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, संतोष कुमार मित्तल, पंकज बंसल, अशोक बंसल, दिनेश अग्रवाल, संजय सिंघल, देवेन्द्र अग्रवाल, राकेश गोयल, राजकुमार गोयल, सतीश गर्ग, रमेश मित्तल, विष्णु दयाल बंसल, कल्याण प्रसाद मंगल आदि उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में 140 से अधिक बच्चों ने लिया भाग
आगरा। महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए टैगोर बाल निकेतन स्कूल डिफेन्स एस्टेट में सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें समाज के लगभग 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को 26 सितम्बर को अग्रसेन जयन्ती महोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक उमेश बंसल व दीपक अग्रवाल मौजूद थे।

महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को बांटी पाठ्य सामग्री
शिक्षा प्रकाश की वह किरण है, जिसके बिना किसी भी देश और समाज का विकास सम्भव नहीं। इसी उद्देश्य के साथ अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन आगरा द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में सेवा भवन, सुल्तानगंज की पुलिया पर जरूरतमंद 50 विद्यार्थियों को स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सम्मेलन की प्रदेश प्रभारी सुमन गोयल व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुमन गोयल ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने के लिए अन्य संगठनों को भी आगे आना चाहिए। क्योंकि देश की भावी पीढ़ी को शिक्षित करने की सेवा ही देश की सबसे बड़ी सेवा है। मुरारीलाल गोयल ने कहा कि तीज त्योहारों में उत्साह और उमंग के साथ सेवा भाव भी जुड़ जाए तो समाज को प्रगति मिलती है। विद्यार्थियों का चुनाव गरीब बस्तियों से उनकी बुद्धिमत्ता के आधार पर किया गया है। सभी बच्चों को बैग व शिक्षा सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, निशा सिंघल, राखी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!