Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Crime News: 3 Month old baby stolen, rescued after 6 hours…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra Crime News: 3 Month old baby stolen, rescued after 6 hours…#agranews

115

आगरालीक्स…आगरा में तीन महीने की बच्ची चोरी. 6 घंटे तलाश, 25 किमी. दूर व्यस्त चौराहे पर बच्ची के रोने की चीख से लोगों ने पकड़वाया युवक. पढ़ें पूरी खबर

आगरा में मंगलवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. शहर के 25 किलेामीटर दूर आंवलखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने आई महिला की तीन माह की बच्ची अचानक चोरी हो गई. दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बच्ची की तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला. शाम को सूरसदन चौराहे पर लोगों ने एक युवक को बच्ची ले जाते हुए रिक्शे में देखा. बच्ची जोर-जोर से रो रही थी जिसके बाद लोगों का ध्यान उस पर गया. राहगीरों ने पुलिसकर्मियों को सूचना दी. पुलिस ने युवक को रोक लिया और उससे पूछताछ की जा रही है.

ये है पूरा मामला
मामला थाना बरहन क्षेत्र के आंवलखेड़ा क्षेत्र का है. गांव लोधा निवासी गोमती मंगलवार सुह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने आई थी. महिला के पास उसकी तीन माह की बेटी थी. दवा लेने के बाद महिला उस्मानपुर जा रही थी कि रास्ते में वह लघुशंका करने चली गई. उसने सड़क किनारे अपनी बेटी को लिटा दिया. लेकिन जब महिला वापस आई तो बच्ची गायब थी. महिला ने दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बच्ची की तलाश की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला. इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने गांव में दी.

सूचना पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने बच्ची की तलाश में लग गई. इसी बीच 25 किलोमीटर दूर सूरसदन चौराहे पर एक बच्ची के रोने की चीख पर लोगों का ध्यान गया. एक युवक सूरसदन चौराहे पर रिक्शे में बच्ची को लेकर जा रहा था. बच्ची जोर-जोर से रो रही थी. राहगीरों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों को दी. पुलिस ने युवक को रोक लिया और उससे बच्ची के संबंध में पूछताछ की. युवक ने बताया कि वह बच्ची को आगरा किला के सामने पार्किंग से लेकर आया है. वहां यह बच्ची जमीन पर पड़ी रो रही थी और कोइ्र उसे नहीं ले रहा था, इसलिए वह उसे ले आया.

थाना हरीपर्वत पुलिस ने युवक को थाना रकाबगंज पुलिस के हवाले कर दिया. रकाबगंज थाना पुलिस युवक के बयानों की जांच कर रही है. इधर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि युवक का बयान बदल रहा है. अभी उससे पूछताछ की जा रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!