आगरालीक्स…आगरा के पांच स्कूलों को बंद कराने के आदेश. शिकायत के बाद की गई थी जांच. जांच रिपोर्ट में मिली ये खामी….
आगरा के पांच स्कूलों को बंद करने के आदेशजारी किए गए हैं. जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों के खिलाफ मिली शिकायत के बाद हुई जांच और जांच के बाद आई रिपोर्ट के बाद ये आदेश जारी किए. इस संबंध में जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की है.
ये हैं पांच स्कूल
सेंट जीएस पब्लिक इंटर कॉलेज, सराय ख्वाजा
सेंट जीएस पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, नया ख्वासपुरा
सेंट जॉन्स पब्लिक जूनियर हाईसकूल, नया ख्वासपुरा, नई मस्जिद के सामने
सेंट ज्ञान पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, बिलाल मस्जिद के पास कमाल खां
मॉर्डन शान अकेडमी पब्लिक स्कूल, कब्रिस्मतान के पास नया ख्वासपुरा

ये मिली थी शिकायत
निजामुद्दीन नाम के व्यक्ति ने जनसुनवाई में शिकायत की थी ये सभी स्कूल बिना मान्यता के संचालित हैं और इन्हें फैयाज खान नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा है. शिकायत पर राजकीय हाईस्कूल, गंगरौआ के प्रधानाध्यापक से डीआईओएस मनोज कुमार ने जांच कराई. जांच में सेंट जीएस पब्लिक इंटर कॉलेज की मान्यता हाईस्कूल तक थी लेकिन यहां 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही थीं. यहां करीब 200 स्टूडेंट्स भी थे. अन्य स्कूलों में भी इतने ही विद्यार्थी पढ़ते मिले, लेकिन जांच में फैयाज खान स्कूलों की मान्यता और जमीन के बैनामे से संबंधित कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा सके.
रिपोर्ट के आधार पर डीआईओएस ने जिलाधिकारी को सकूल का संचालन बंद कराने की संस्तुति की है. जांच रिपोर्ट के आधार पर फैयाज खान और कथित प्रबंधक सेंट जीएस पब्लिक इंटर कॉलेज, सराय ख्वाजा को पत्र भेजकर अवैध रूप से संचालित स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं.