नईदिल्लीलीक्स… पीएम मोदी ने गुजरात को चुनाव से पहले बजे गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल के बीच हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी। ट्रेन में किया सफर।
स्वदेशी अपग्रेड वर्जन को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने आज दौरे के दूसरे दिन सुबह गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच स्वदेशी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस के अपग्रेडेड वर्जन को हरी झंडी दिखाई।
पांच सौ किमी की दूरी पांच घंटे में होगी पूरी
इस ट्रेन से गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच 500 किलोमीटर का सफर 5 घंटे 10 मिनट में पूरा होगा। उद्घाटन के साथ ही आज से लोग यात्रा कर रहे हैं।
पीएम ने भी ट्रेन में थोड़ी देर सफर किया
वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी गांधीनगर से कालूपुर रेलवे स्टेशन तक यात्रा भी की। इसके बाद वह अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।
बुलट ट्रेन से भी तेज है इस ट्रेन का एक्सीलरेशन
वंदे भारत ट्रेन बुलेट ट्रेन से भी तेज एक्सीलरेशन 0-100 की रफ्तार महज 52 सेकेंड में पकड़ लेती है। यह एक्सीलरेशन में 3 सेकेंड आगे है. बुलेट ट्रेन 0-100 की रफ्तार पाने में 55 सेकेंड लगाती है।