आगरालीक्स…. आगरा के आंबेडकर विवि के कई कोर्स में एक भी छात्र ने नहीं लिया प्रवेश। पांच बार बढ़ाई गई प्रवेश की अंतिम तिथि।
आंबेडकर विवि के 33 आवासीय संस्थान हैं। इनमें प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट और स्नातक कर चुके अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मांगे गए। इसके बाद काउंसिलिंग हुई। मगर, छात्रों ने वेब रजिस्ट्रेशन कराने के बाद प्रवेश नहीं लिया। इसके चलते एक दो नहीं पांच बार प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।

इन कोर्स में एक भी छात्र ने नहीं लिया प्रवेश
विवि के आवासीय संस्थानों में संचालित डिप्लोमा इन परफॉर्मिंग आर्ट, डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग, सर्टिफिकेट इन पेंटिंग, सर्टिफिकेट इन स्क्यूपुट, सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिवेंशन, बीफार्मा लेटरल एंट्री, पीजीडीआर सहित अन्य कोर्स में एक भी प्रवेश नहीं हुआ है।