आगरालीक्स…आगरा में दिन में तेज धूप निकल रही है तो वहीं रात को हल्की ठंडक महसूस हो रही है. बारिश के भी बन रहे हैं चांस. जनिए आज का तापमान और मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में मौसम बदल रहा है. दिन में जहां तेज धूप निकल रही है तो वहीं रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन इसे बावजूद दिन का तापमान सामान्य से कम है तो वहीं रात का तापमान सामान्य से अधिक. मौसम का यह बदलाव लोगों को बीमार भी कर रहा है. चिकित्सकों का कहना है कि यह मौसम के बदलाव का समय है और इसके कारण कई लोग बुखार, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं. दिन में फ्रिज का ठंडा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है. आज शनिवार को भी तेज धूप निकली.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा ओर ये सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के भी चांस बन रहे हैं. 5 अक्टूबर और उसके अगले दो दिन आगरा में बारिश हो सकती है.