Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra Metro employees engage in ‘Shramdan’ on the occasion of Gandhi Jayanti; undertake cleanliness oath…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra Metro employees engage in ‘Shramdan’ on the occasion of Gandhi Jayanti; undertake cleanliness oath…#agranews

175

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो के अधिकारियों ने भी ली स्वच्छता की शपथ. महात्मा गांधी की जयंती के अवसर डिपो परिसर के आसपास सफाई कर किया श्रमदान

श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती के अवसर पर आगरा मेट्रो के अधिकारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान आगरा मेट्रो रेल परियोजना के परियोजना निदेशक श्री अरविंद कुमार राय सहित सभी अधिकारियों ने श्रमदान कर परियोजना निदेशक कार्यलय एवं डिपो परिसर के आसपास सफाई की। इसके साथ ही आगरा मेट्रो के अधिकारियों ने हर वर्ष 100 घंटे श्रमादान कर अपने आसपास के स्वच्छता का संकल्प लिया।

गांधी जयंती के अवसर पर आगरा मेट्रो के अधिकारियों ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने, घर, ऑफिस एवं अपने आसपास स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करने, स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करने की शपथ ली। इस दौरान परियोजना निदेशक श्री अरविंद कुमार राय ने मेट्रो अधिकारियों को स्वच्छता को लेकर प्रेरित करते हुए बताया कि विश्व में जो भी देश साफ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक न तो खुद गंदगी करते हैं ओर न ही किसी को करने देते हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ, कानपुर एवं आगरा मेट्रो कार्यलयों में स्वच्छता को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूपी मेट्रो के सभी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। इसके साथ ही यूपी मेट्रो के अधिकारियों ने श्रमदान कर अपने आसपास साफ-सफाई करते स्वच्छता का संदेश दिया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

error: Content is protected !!