आगरालीक्स….. आगरा में एमजी रोड पर दो घंटे ट्रैफिक लाइट ब्लिंक मोड पर दिखाई देंगी, रेड और ग्रीन लाइट नहीं जलेगी। जानें क्या है कारण।
आगरा में एमजी रोड पर ट्रैफिक लाइट से यातायात का संचालन किया जा रहा है। रेड लाइट जम्प करने पर चालान घर भेज दिया जाता है। इससे लोग यातायात के नियमों का पालन करने लगे हैं और रेड लाइट जम्प नहीं कर रहे हैं।

दोपहर 12 से दो बजे तक बिना ट्रैफिक लाइट के चल रहा यातायात
हरीपर्वत क्षेत्र में कान्वेंट स्कूल हैं, यहां 12 से दोपहर 2 बजे के बीच में स्कूलों की छुटटी होती है। इससे एक साथ ट्रैफिक बढ़ जाता है। जाम लगने लगता है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दोपहर 12 से दोपहर दो बजे तक हरीपर्वत से सांई की तकिया से यातायात बिना ट्रैफिक लाइट के संचालित किया जा रहा है। पुलिस कर्मी ही वाहनों को अपने हिसाब से निकाल रहे हैं।