Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: 24 personalities of Agra got Subhash Chandra Memorial Award…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 24 personalities of Agra got Subhash Chandra Memorial Award…#agranews

276

आगरालीक्स…आगरा की 24 शख्सियतों को मिला सुभाष चंद्रा स्मृति अवार्ड. सोशली रेस्पोंसिबल बिज़नेस लीडरशिप अवार्ड का ताज पूरन डावर, नरेश जैन, देवी सरीन, ललित अरोरा के नाम रहा

ताजनगरी की चौबीस शख्सियतों को सुभाष चंद्रा गुप्ता स्मृति अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। शनिवार को होटल ताज कन्वेशन सेंटर पर कार्य केयर्स संस्था की ओर से पांच वर्गों में आयोजित सम्मान समारोह में शहर के 24 शख्सियतों को सम्मानित किया गया साथ ही पांचवे वर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ़ ऑनर देने वाले कुनाल खन्ना और बॉलीवुड बाल कलाकार गौरांश शर्मा को भी सम्मान से नवाजा गया।

सोशली रेस्पोंसिबल बिज़नेस लीडरशिप अवार्ड का ताज पूरन डावर, देवी सरीन, ललित अरोरा और नरेश जैन के नाम रहा। आउटस्टेंडिंग यूथ इन बिजनेस एंड सोसल वेलफेयर का सम्मान वरुण बुधिराजा, जितेंद्र अलवानी, असीम हैदर, नम्रता मिश्रा, रोहित अग्रवाल और सीए रुचित अग्रवाल को मिला। आउटस्टेंडिंग कम्युनिटी चैम्पियंस कैटेगरी में डॉ. ज्ञान प्रकाश, सीए शरत चंद्रा, साध्वी खन्ना, सुशील गुप्ता, सुनील अग्रवाल, कोपल और ओमांश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। आउटस्टेंडिंग एनजीओ की श्रेणी में इस्कॉन मंदिर, श्रीनाथ जी जल सेवा, रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन, वेकमेट फाउंडेशन और संयुक्त परिवार समिति को सुभाष चंद्र गुप्ता स्मृति पुरुष्कार से नवाजा गया। नेशनल प्राइड अवार्ड से कुनाल खन्ना, गौरांश शर्मा और भुवेश अग्रवाल को सम्मानित किया।

इससे पहले मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, लघु उद्योग निगम निमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, पर्यावरणविद उमेश शर्मा, उद्योगपति किशोर नारायण खन्ना और योगेश जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। अध्यक्षता कार्य केयर्स संस्था के संस्थापक स्वपनिल अग्रवाल ने की। अतिथियों का स्वागत एक पहल संस्था के महासचिव मनीष राय ने की। संचालन डॉ. ईभा गर्ग और शुभांगी बंसल ने किया। धन्यवाद सीए अलोक अग्रवाल, सीए गौरव बंसल ने दिया। इस अवसर पर सीए मोहन कुकरेजा, अंकित खंडेलवाल, धीरज अरोरा, बरखा राय आदि मौजूद रहे।

इन्हे भी किया सम्मानित
तरुण अग्रवाल, आशु मित्तल, पूनम सचदेवा, सरोज प्रशांत, मुकेश जैन, गगन बर्मन, अमित गोयल, संदीप अग्रवाल, अमित बंसल, नीरज खन्ना, विवेक अग्रवाल, प्रीती गर्ग, डॉ. अकांशी अग्रवाल

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!