नईदिल्लीलीक्स… ईरान के विमान में बम की सूचना पर भारतीय लड़ाकू विमानों ने घेरकर देश की सीमा से बाहर छोड़ा। दिल्ली में उतरने की अनुमति नहीं। चीन रवाना।
सुरक्षा कारणों से जयपुर में लैंड करने को कहा था
ईरान का एक यात्री विमान चीन जा रहा था। रास्ते में विमान की बम की सूचना होने की जानकारी पर विमान को दिल्ली में लैंड करने की इजाजत मांगी गई लेकिन सुरक्षा कारणों से भारत ने दिल्ली की जगह उसे जयपुर में लैंड करने को कहा लेकिन विमान चालक दल विमान को लेकर चीन की ओर ही रवाना हो गया। इस दौरान वह करीब 45 मिनट तक दिल्ली के हवाई क्षेत्र में रहा।
सुखोई विमानों से एस्कोर्ट कर चीन सीमा तक पहुंचाया
विमान में बम की सूचना पर भारतीय वायुसेना भी अलर्ट पर आ गई और भारत की सीमा में ईरान के बम की सूचना वाले विमान के पीछे जोधपुर व पंजाब एयरबेस से दो सुखोई विमानों को लगा दिया। बताया गया है कि विमान में बम की सूचनना लाहौर एटीसी की ओर से दी गई थी।