आगरालीक्स..( सिटीजन जर्नलिस्ट).. आगरा में नवरात्र पर पथवारी देवी मंदिर जाने वाले भक्त परेशान, आठ दिन पहले खोद डाली सड़क। इसके बाद कोई नहीं आया।

आगरालीक्स को पथवारी देवी मंदिर, बेलनगंज के फोटो साझा करते हुए स्थानीय निवासियों का कहना है कि आठ दिन पहले रोड़ खोद दी थी। इसके बाद कोई नहीं आया, नवरात्र में नंगे पैर भक्त पथरीली सड़क से होकर निकलने को मजबूर हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।