Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: A girl filed a case of murder of her father as soon as she attained adulthood…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: A girl filed a case of murder of her father as soon as she attained adulthood…#agranews

236

आगरालीक्स…आगरा में एक लड़की ने बालिग होते ही दर्ज कराया पिता की हत्या का मुकदमा. सात साल से बेटी कर रही थी खुद के बालिग होने का इंतजार…जानिए क्या है मामला

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने सात साल पहले मिले अपने पिता के शव के मामले में थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. जिस समय उसके पिता का शव रेलवे लाइन पर मिला था, उस समय वह छोटी थी, लेकिन अब उसने खुद के बालिग होने के बाद मामले की पैरवी शुरू की और कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया. कोर्ट के आदेश के बाद अब थाना एत्माद्दौला में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये है पूरा मामला
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है. नुनिहाई में रहने वाली सोनी पटेल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें उसने कहा कि वह मूल रूप से इटावा की रहने वाली है. आरोप लगाया कि 16 फरवरी 2015 को उसके पिता श्रवण कुमार की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया था. पिता की हत्या जमीनी षड्यंतत्र के तहत विजेंद्र और संजय ने की थी. महेशचंद्र ने श्रवण कुमार बनाकर संजय ने अपने नाम पर बैनामा करा कर जमीन हड़प ली. इसमें गवाह अशोक कुमार और लाल मोहम्मद बने थे.

आरोप है कि जब उसके पिता को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया जिसके बाद उनके पिता की 6 मई 2015 को हत्या कर दी गई और हत्या को दुर्घटना में दर्शाने के लिए शव को रेलवे लाइन पर रख दिया. वादिया का कहना है कि उसकी मां की मौत् पहले ही हो गई थी. 22 नवंबर 2020 को आरोपी मकान पर कब्जा लेने आए और मकान खाली करने का दबाव बनाया. आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी है कि जिस तरह से उसके पिता को मारा, वैसे ही उसे भी मार देंगे.

पुलिस के अनुसार विजेंद्र प्रजापति, संजय, महेशचंद्र, अशोक और लाल मोहम्मद के खिलाफ बलवा, धोखाधड़ी, हत्या, आपराधिक साजिश सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

error: Content is protected !!