Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Four year old child playing outside the house dies in an accident…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Agra News: Four year old child playing outside the house dies in an accident…#agranews

112

आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक हादसा. घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम को लोडर टेंपो ने लिया चपेट में, मौत

आगरा में सोमवार को दर्दनाक हादसा घटित हो गया. थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे एक चार साल के मासूम को लोडर टेंपो ने चपेट में ​ले लिया. बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने आरोपी टेंपो चालक को पकडद्य लियास और उसकी जमकर पिटाई लगा दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

ये है मामला
घटना प्रकाश नगर क्षेत्र में सुबह 11 बजे की है. यहां रहने वाला चार साल का अंशु अपने घर के बाहर ही खेल रहा था कि तभी आरओ प्लांट से पानी की सप्लाई कर रहा लोडर टेंपो वहां पहुंचा और उसने अंशु को अपनी चपेट में ले लिया. बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इससे वहां आसपास के लोग पहुंच गए ओर उन्होंने टेंपो चालक को पकड़ लिया. इधर बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. टेंपो चालक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. टेंपो चालक भी पास का ही रहने वाला बताया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

error: Content is protected !!