Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Pregnant woman dies after falling in Devi pandal in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Pregnant woman dies after falling in Devi pandal in Agra…#agranews

143

आगरालीक्स…आगरा में देवी माता के पंडाल में अचानक चली गई लाइट. अंधेरा होने पर 8 माह की गर्भवती महिला की गड्ढे में गिरने से मौत…

शारदीय नवरात्र को लेकर आगरा में जगह—जगह देवी पंडाल बने हुए हैं. जहां शाम होते ही भजन कीर्तन का दौर शुरू हो जाता है लेकिन रविवार रात को देवी पंडाल में थाना एत्माद्दौला स्थित प्रकाश नगर में एक आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई. देवी पंडाल में अचानक लाइट चली गई जिसके बाद अंधेरा होने पर एक महिला पास में ही स्थित एक चार फीट गहरे गड्ढे में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई.

ये है पूरा मामला
मृतक महिला का नाम पायल पत्नी उमेश बताया गया है. वह प्रकाश नगर कपूरी टेंट हाउस के पास अपने पति व तीन बच्चों के साथ रहती थी. पायल इस समय आठ माह की गर्भवती थी. बताया जाता है कि नजदीक में ही माता की मूर्ति स्थापित की गई है, जहां रात को भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता है. रविवार रात को भी यहां भजन कीर्तन चल रहा था और पायल भी यहां गई थी. माता के भक्ति गीतों पर कुछ महिलाएं नृत्य कर रही थीं और पायल भी नाचले लगी. लेकिन तभी अचानक लाइट चली गई, जिसके बाद अंधेरा हो गया. इसी दौरान पायल पंडाल के पास ही मौजूद चार फीट गहरे गड्ऐ में गिर गई. इससे उसके पेट में गंभीर चोट आई. वहां मौजूद लोगों ने उसे निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

आगरा

Agra News: Dr. Nandan Singh elected President of the Provincial Medical Services Association in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में अध्यक्ष बने डॉ....

आगरा

Agra News: The ‘Savarna’ community will gather on September 5 regarding the Agra Satyagraha…#agranews

आगरालीक्स….आगरा सत्याग्रह को लेकर 5 सितंबर को जुटेगा सवर्ण समाज. प्रधानमंत्री से...

आगरा

Agra News: A grand ‘Nishan Yatra’ was taken out in Agra amidst chants of “Shyam.”..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्याम नाम के जयकारों के बीच निकली भव्य निशान यात्रा....

error: Content is protected !!