Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: With the changing of the weather, diseases increased in Agra. People suffering from cold, cough and fever…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: With the changing of the weather, diseases increased in Agra. People suffering from cold, cough and fever…#agranews

169

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदलने के साथ ही बीमारियां बढ़ी. जुकाम, खांसी और बुखार की चपेट में आ रहे लोग. जानिए क्या है अब कोरोना की स्थिति

आगरा में मौसम बदल रहा है. दो दिन पहले तक आगरा में जहां दिन में तेज धूप निकल रही थी तो वहीं आज पूरे दिन बादल छाए रहे और तापमान एक ही दिन में 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया. मौसम के इस बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. लोग बुखार, खांसी जुकाम, शरीर टूटने जैसी बीमारियों की पचेट में आ रहे हैं. शहर के सरकारी अस्पताल हों या फिर प्राइवेट…मरीजों की लाइन ही दिखाई दे रही है. कई जगह तो काफी इंतजार करने के बाद नंबर आ रहा है. चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के इस बदलाव में सतर्क रहने की जरूरत हैं. फ्रिज का ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, जंक फूड से दूर रहेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा. इसके अलावा पूरी बाजू के कपड़े पहनें. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बहुत जरूरी है.

Image

वहीं अगर बात कोरोना की हो तो आगरा में बीते 24 घंटे में 1097 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से दो नये कोरोना मरीज आगरा में मिले हैं वहीं इस दौरान एक मरीज ठीक भी हुआ है. आगरा में फिलहाल कोरोना के 5 मरीज हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!