Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra Business: 14th ‘Meet at Agra’ begins in Agra from tomorrow, Union Minister Piyush Goyal will be the chief guest…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिजनेस

Agra Business: 14th ‘Meet at Agra’ begins in Agra from tomorrow, Union Minister Piyush Goyal will be the chief guest…#agranews

260

आगरालीक्स…आगरा का जूता उद्योग दुनिया की राजधानी बनने को बेताब. कल से इसी लक्ष्य के साथ शुरू हो रहा मीट एट आगरा…20 हजार से अधिक एग्जिबीटर्स लेंगे भाग

देश दुनियां की फुटवियर इंडस्ट्री के वैश्विक बाजार की झलक लिए आगरा के सिंगना स्थित आगरा टेड सेन्टर मेें मीट एट आगरा के लिए की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं दुनियां के पैतालीस से अधिक देशों की जूता निर्यात से जुड़े उद्यमी आगरा में जुटे चुके हैं जहाँ वे अपने प्रोडक्ट्स के प्रदर्शन के साथ दुनिया नवीनतम तकनीक से रूवरू होंगे। गुरूवार को आगरा टेड सेन्टर पर मीडिया से बात करते हुए एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने आयोजन की तैयारियों पर बात करते हुए कहाँ कि मीट एट आगरा शहर के जूता उद्योग को विश्व की राजधानी के में विकसित करने के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। इस बार आयोजन न सिर्फ जूता उद्योग को नई गति देने के लिए काम कर रहा है वल्कि युवाओं की इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक प्रेरणा के रूप में भी काम कर रहा है। आगरा मैन्यूफैक्चर्स एण्ड एक्सपोर्टर चैम्बर एफमैक के मीट एट आगरा के 14वें संस्करण के कल शुक्रवार को सायं चार बजे उद्घाटन होगा।

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल होंगे मुख्य अतिथि
तीन दिवसीय फेयर का शुक्रवार को शुभारम्भ होगा जिसमें भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं कपड़ा मंत्री पियूष गोयल मुख्य अतिथि होंगे। वहीं केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल एवं प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सांसद राजकुमार चाहर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

एफमेक कन्वीनर कैप्टन एएस राना ने बताया कि इस वार मीट एट आगरा में देश की तमाम नामचीन ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स प्रदर्शित कर रहे हैं यह एक अच्छा अवसर है जब आप विश्व के जूता बाजार से एक छत टाटा, रिलायंस, वालमार्ट और फ्यूचर ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियों ने चाइना से आयात पूरी तरह बंद कर दिया है अब वे भारतीय प्रोडक्ट पर निर्भर हैं यही कारण है कि हम घरेलू बाजार में लगातार ग्रोथ हासिल कर रहे हैं। अब वक्त है हम अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी वैश्विक बाजार को ध्यान में रखकर विकसित करें। यह फेयर इस कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति के लिए गूगल की तरह एक सर्च इंजन है जहाँ हम वो सब कुछ एक छत के नीचे पाएंगे जो आज हमारी जरुरत है। एफमेक महासचिव राजीव वासन ने कहा कि आगरा तीस हजार करोड़ की अर्तव्यवस्था में भागीदारी के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है विश्व के मानचित्र पर मीट एट आगरा ने अपनी जिस पहचान बनाई है वह इस दिशा में अच्छे संकेत हैं।

तकनीकी सत्र में देश व दुनिया के दिग्गज देंगे व्याख्यान
तीन दिवसीय फेयर के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को तकनीकी सत्र आयोजित होगा जिसमें भारत व दुनिया के अन्य देशों से आए इंडस्ट्री के दिग्गज अपने अनुभव साझा करेंगे, वहीं कॉलेजों के छात्रों को इंडस्ट्री एक्स्पोजर भी मिलेगा जिससे युवाओं में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस वर्ष फेयर में लगभग 20,000 से अधिक एक्जीबिटर्स के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर एफमेक महासचिव राजीव वासन, सचिव ललित अरोड़ा, प्रदीप वासन, जीतेन्द्र त्रिलोकानी, सुधीर गुप्ता, चंद्र शेखर जीपीआई आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!