Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra Crime News: Police caught the person who embezzled 40 kg silver in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Crime News: Police caught the person who embezzled 40 kg silver in Agra…#agranews

188

आगरालीक्स…आगरा में कारोबारी की 40 किलो चांदी गबन करने वाले को पुलिस ने दबोचा. 8 किलो चांदी हुई बरामद

आगरा की थाना छत्ता पुलिस ने चांदी का गबन करने वाले आरोपी को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इसके कब्जे से 8​ किलो 100 ग्राम चांदी बरामद की है. 19 जुलाई को सौरभ अग्रवाल ने थाना दत्ता पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी दुककान गुरु कृपा प्लाजा पीपल मंडी में है, जिसमें चांदी के जेवर बनाने का काम होता है. सौरभ की दुकान पर शशांक अग्रवाल उर्फ बॉबी लगभग 6 साल से नौकरी करता था. सौरभ ने बताया कि वह पारिवारिक समस्याओं के कारण दुकान नहीं जा पाता था जिसका लाभ उठाकर शशांक ने लगभग 40 किलो चांदी धोखाधड़ी से गायब कर दी. जब वह दुकान पर गया तो कागजात चेक करने के बाद इसकी जानकारी हुई. इसके बाद आरोपी शशांक काम छोड़कर भाग गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शशांक माल को बेचने की फिराक में कश्मीरी बाजार के पास खड़ा हुआ है. इस पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और आरोपी को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने शशांक के कब्जे से 8 किलो100 ग्राम चांदी बरामद की है.

पकड़े गए आरोपी का पूरा विवरण
शशांक अग्रवाल उर्फ बॉबी पुत्र स्व. प्रदीप कुमार बल्केश्वर कॉलोनी थाना कमला नगर जनपद आगरा, पूर्व पता भगवती आशियाना सेक्टर चार आवास विकास कॉलोनी थाना जगदीशपुरा तथा हाल का पता आरडी कॉम्पलैक्स आवास विकास कॉलोनी थाना जगदीशपुरा आगरा है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!