Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Diabetes patients have a higher risk of vascular diseases…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Diabetes patients have a higher risk of vascular diseases…#agranews

117

आगरालीक्स…डायबिटीज रोगियों में अधिक होता है वैस्कुलर बीमारियों का खतरा. वैस्कुलर बीमारियों की चर्चा को जुटे हैं देश—विदेश के 400 से अधिक सर्जन

यदि आप लगभग 10 वर्ष से डायबिटीज से पीड़ित हैं तो आपको सामान्य लोगों के बजाय 25 प्रतिशत वैस्कुलर बीमारियों (खून की नलों में रुकावट) का खतरा अधिक है। यदि 15 वर्ष से डायबिटीज है तो यह प्रतिशत आपमें 40 तक बढ़ चुका है। डायबिटीज की राजधानी माना जाने जाने वाले भारत में लगभग 70 मीलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। जिसमें लगभग 8 प्रतिशत लोग खून की नलियों में रुकावट की समस्या से पीढ़ित हैं यह बात व वैस्कुलर सोसायटी ऑफ इंडिया के संस्थापक सदस्यों में एक चैन्नई से आए डॉ. शेखर ने अपने लैक्चर में बताई। होटल ताज कन्वेन्शन में आयोजित द वस्कुलर सोसायटी ऑफ इंडिया की 29वीं राष्ट्रीय कार्यशाला में आज 60 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए व वैरिकोज वेन्स, डायलिसिस के मरीजों के लिए बनाया जाने वाले एवी फिस्टुला, एरोटिक एनेयुरिज्म, डीप वेन थ्रोमबोसिस, डायबिटिक फुट अल्सर जैसे विषयों पर लेक्चर हुए।

डॉ. शेखर

डॉ. शेखर ने कहा किस डायबिटीज रोगियों को अपनी कोलेस्ट्रोल और बीपी ठीक रखने के साथ किसी भी रूप में तम्बाकू के सेवन से बचना चाहिए। डायबिटीज के साथ तम्बाकू का सेवन समस्या को खतरनाक स्तिति में पहुंचा सकता है। समस्या का प्रारम्भिक स्तिति में पता चल जाए तो एंटी कोलेस्ट्रोल व न्य दवाओं से बीमारी को ठीक किया जा सकता है। अन्यता रुकावट वाले स्थान पर सर्जरी या स्टन्ट डालने की नौबत आ सकती है।

तपिश साहू

एम्स में भी नहीं वैस्कुलर सर्जरी की सुविधाः डॉ. तपिश
आयोजन समिति के सचिव तपिश साहू ने बताया कि वैस्कुलर सर्जन की कमी के कारण एम्स में भी वैस्कुलर सर्जरी की सुविधा नहीं है। भारत की आवादी को देखते हुए 2-3 लाख वैस्कुलर सर्जन की जरूरत है, लेकिन देश भर में सिर्फ 750 वैस्कुलर सर्जन है। द वैस्कुलर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा पीजीएई चंडीगढ़ में इसका कोर्स प्रारम्भ करने से लेकर सभी सरकारी अस्पतालों में वैस्कुलर सर्जरी विभाग प्रारम्भ करने के लिए प्रयास किए जा हे हैं। विभाग बनेंगे तो ट्रैनिंग भी जाएगी, जिसका साभ देश की जनता को मिलेगा।

डॉ. कुमुद राय

कारगिल युद्ध के दौरान किया था 1600 जवानों का इलाजः डॉ. कुमुद राय
आर्मी के जवानों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के बाद अब दिल्ली में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे वैस्कुलर सर्जन डॉ. कुमुद राय ने बताया कि कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने 1600 जवानों का इलाज किया। जिसमें 34 जवानों की वैस्कुलर सर्जनी करनी पड़ी थी। सिर्फ एक जवान का पेर काटने के अलावा सभी 33 जवानों को ठीक किया गया। उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक होने के बाद का एक घंटा, ब्रेन स्ट्रोक के बाद 3 घंटा और पैर में अटैक होने के बाद के 6 घंटे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

13 सर्जन से शुरु हुई सोसायटी आज 750 सर्जन के साथ वटवृक्ष बनीः डॉ. अभिजात सेठ
1994 में 13 सर्जन के साथ गठित हुई द वैस्कुलर सोसायटी ऑफ इंडिया आज 750 वैस्कुलर सर्जन के साथ वटवृक्ष बन चुकी है। एम.सीएच और डीएनबी डिग्री के लिए 26 इंस्टीट्यूट फुल टाइम ट्रैनिंग दे रहे हैं। यह गर्व की बात है कि आज हमारे देश के वैस्कुलर सर्जन विश्वस्तर पर पहचान बना रहे हैं। द वैस्कुलर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित विसीकोन 2022 (VSICON-2022) के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के अध्यक्ष प्रो. अभिजात सेठ ने कही।

इस मौके पर 1994 में प्रारम्भ की गई सोसायटी के 13 संस्थापक सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सचिव डॉ. तपिश साहू ने किया। मंचासीन अतिथियों में विशिष्ठ अतिथि अभिनेता नवाब शाह, अभिनेत्री पूजा बत्रा, सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. उन्नी कृष्णन, सचिव विजय ठाकुर, आयोजन समिति के अध्यक्ष वीएस वेदी, सचिव तपिश साहू थे इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. संदीप अग्रवाल, प्रसीडेन्ट इलेक्ट डॉ. पीसी गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. अपूर्व श्रीवास्तव, मायो क्लीनिक की डॉ. मंजू कालरा, यूके डान कैस्टर से डॉ. नन्दन हल्दीपुर, यूके से डॉ. रघु लक्ष्मी नारायण, मस्कट से डॉ. एडविन स्टीफन, डॉ. केआर सुरेश, डॉ. रघु लक्ष्मी नारायण, डॉ. सात्विक, डॉ. आशुतोष पांडे आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!