Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Information on profit and loss in business given to students at B World Commerce Fest in St. Peters College, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Information on profit and loss in business given to students at B World Commerce Fest in St. Peters College, Agra…#agranews

274

आगरालीक्स…आगरा में बी वर्ल्ड कॉमर्स फेस्ट के जरिए स्टूडेंट्स को मार्केट में प्रोडक्ट लॉन्च करने से लेकर उसके प्रचार प्रसार तक की तकनीकि जानकारियां दी गईं. दलाल स्ट्रीट में पांच लाख में करोड़ों कमाए तो किसी ने सब गवाए

सेंट पीटर्स कॉलेज में हुई व्यापार से सम्बंधित सात प्रतियोगिताएं
दलाल स्ट्रीट में पहुंचे तो कई व्यापारी, लेकिन कुछ ने सब कुछ गंवा दिया तो कुछ ने पांच लाख के करोड़ों बना दिए। यह दलाल स्ट्रीट थी सेंट पीटर्स कालेज में आयोजित बी वर्ल्ड कॉमर्स फेस्ट की एक प्रतियोगिता और व्यापारी थे फेस्ट में भाग लेने आए विद्यार्थी। दलाल स्ट्रीट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को वर्च्युअल पांच-पांच लाख रुपए दिए गए। जिन्हें स्टॉक मार्केट में लगाना था। पल-पल पर बदलते कम्पनियों के भाव और नफा नुकसान की जद्दोजहद ने भावी व्यापारियों को बहुत कुछ सिखाया।

फेस्ट का शुभारम्भ मेजर जनरल राजेश कुन्द्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य फादर एन्ड्रू कोरिया व कॉमर्स वर्ग के विभागाध्यक्ष मनीष मगन भी मौजूद थे। विद्यार्थियों को मार्केट में प्रोडक्ट लॉन्च करने से लेकर उसके प्रचार प्रसार तक की तकनीकि जानकारियों के साथ सात प्रतियोगिताएं (द बी टेंक, पैक्जीलेंस, दलाल स्ट्रीट, नेशन नेगोसिएशन, बेटल ऑफ विट्स, वॉच द इंक, रॉक बैंड) आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने शेयर मार्केट, प्रोडक्ट लांचिंग, मार्केटिंग से लेकर व्यापार जगत की हर बारीकी की परीक्षा दी और कुछ नया सीखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेंट फैलिक्स के प्रिंसीपल फादल डोमनिक, हेड मिस्ट्रेस सिस्टर थैलिस्टिक, डॉ. एपी एंटनी, मॉरीन मिरिन्डा, वर्तिका, नीलम मल्होत्रा, अनुराग खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

जब प्रतिभागियों के बीच पहुंचे सेठ जी…
सेठ की रूप में जब एक विद्यार्थी अतिथियों और प्रतिभागियों के बीच पहुंचा तो माहौल रोमांच से भर उठा। हर कोई सेठ जी के साथ सेल्फी लेना चाहता था, डांस करना था। उद्देश्य धोती पहने और तोंद निकले, मसाला चबाते पुराने जमाने के सेठ जी की छवि को बदल सूट-बूट बाले और पढ़े लिखे सेठ की छवि दर्शाला कर विद्यार्थियों के व्यापार के प्रति प्रोत्साहित करना था।

वॉच द इंक में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी कल्पनाशीलता
वॉच द क प्रतियोगिता में 150 मिनिट का समय में से समय देकर स्टोरी राइटिंग के लिए टॉपिक के शब्द खरीदने थे। आईपीएल की तरह शब्द खरीदने के लिए बोली लगी। तीन शब्द खरीदने के बाद जिस प्रतिभागी के पास जो समय बचा उसमें उसे उन शब्दों का प्रयोग करके कहानी लिखनी थी।

25 स्कूलों के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
कामर्स वर्ग के विभागाध्यक्ष मनीष मगन ने बताया कि बी वर्ल्ड कॉमर्स फेस्ट में मंडल के 25 स्कूलों के लगभग 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें आगरा सहित झांसी, अलीगढ़, मथुरा, भरतपुर, फिरोजाबाद के विद्यार्थी रहेंगे। किसी फ्रोफेशनल के सहयोग के बिना आयोजन में सेंट पीटर्स के कॉमर्स वर्ग 11वीं व 12वीं के 170 विद्यार्थियों की छह माह की मेहनत थी। जिनमें मुख्य हार्दिक महाजन, देवांग अग्रवाल वंश चावला, प्रगुन अग्रवाल, काव्य गुप्ता, युग गुप्ता, सूर्यांश जैन, कामिल नायर, आद्विक नागिया, आर्यन शर्मा, मौहम्मद अली, प्रखर मित्तल, देव खन्ना, देवांश, रौनक, अर्नव, वंश, कार्तिक, हर्ष आदि थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!