Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Crime News: 42 thousand rupees lost for a loan of 2.5 lakhs in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Crime News: 42 thousand rupees lost for a loan of 2.5 lakhs in Agra…#agranews

109

आगरालीक्स…आगरा में ढाई लाख के लोन के लिए गंवा दिए 42 हजार रुपये. पैसे भी चले गए और लोन भी नहीं मिला…अब थाने में शिकायत

साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है. लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस से लेकर सामाजिक संगठन भी लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन फिर भी लोग किसी न किसी कारण से साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं. ताजा मामला थाना न्यू आगरा से जुड़ा है. जवाहर नगर खंदारी के रहने वाले राजेंद्र गर्ग से ढाई लाख रूपये के लोन का झांसा देकर 42 हजार से ऊपर की रकम धोखाधड़ी से से जमा कर ली गई. बाद में न तो लोन मिला और न ही उनके जमा किए गए पैसे. पीड़ित ने इसकी शिकायत मुकदमा दर्ज कराया है.

ये है पूरा मामला
राजेंद्र गर्ग के अनुसार जून 2021 को उनके मोबाइल पर एक युवती की कॉल् आई जिसमें उसने अपना नाम रेखा बताया और कहा कि वह गंगानगर राजस्थान की लाइफ गोल्ड फाइनेंसकंपनी से बोल रही है. उसने राजेंद्र को लोन के बारे में पूरी जानकारी दी. दो दिन बाद इसी युवती का दोबारा कॉल् आया. इसके बाद राजेंद्र ने ढाई लाख रूपये के लोन के लिए हां बोल दिया. युवती ने उनसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, पासबुक की कॉपी 30 जून 2021 को मंगा ली और उसी दिन लोन पास होने की कॉपी आ गई. युवती ने कॉल् करन बताया​ कि ढाई लाख रूपये का लोन पास हो गया है. उसने पेमेंट के लिए 4130 रूपये की मांग की और इसके बाद एग्रीमेंट फीस के लिए 8260 रूपये, तीन ईएमआई के 24429 रूपये मांगे. लोन के झांसे में आकर राजेंद्र ने तीनों रकम जमा करा दी लेकिन उसे लोन नहीं मिला. 13 जुलाई 2021 को लोन करने से मना कर दिया गया.

राजेंद्र ने कहा कि उसने रिफंड के लिए कंपनी में शिकायत दर्ज कराई, राहुल और रेखा नाम के व्यक्तियों ने उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया. मामले की शिकायत साइबर सेल में की गई लेकिन पहले कोई सुनवाई नहीं हुई. अब साइबर सेल की जांच के बाद थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!