Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Seminar on small scale industry policy and banking held in Agra…#agranews
आगराबिजनेस

Agra News: Seminar on small scale industry policy and banking held in Agra…#agranews

159

आगरालीक्स…आगरा में लघु उद्योग नीति एवं बैंकिंग पर हुआ सेमिनार. 10 करोड़ रुपए तक का उद्योग- प्रस्ताव स्थानीय स्तर पर ही किया जाए निस्तारित..

लघु उद्योग भारती ने इंडियन बैंक के साथ की मीटिंग
लघु उद्योग भारती द्वारा इंडियन बैंक के सहयोग से शनिवार शाम होटल हॉलिडे इन में विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी एमएसएमई पॉलिसी 2022 पर गहन चर्चा हुई। साथ ही, इंडियन बैंक द्वारा उद्यमियों के हित में उपलब्ध पॉलिसी पर भी चर्चा की गई। इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर राजेश कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए उनकी बैंक की शाखाओं और उनके द्वारा प्रदत्त लोन सुविधाओं और विशेष ब्याज दरों के बारे में समझाया। उन्होंने उद्यमियों को इंडियन बैंक की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया। इंडियन बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक सुधांशु गौड़, डिप्टी जोनल मैनेजर पीएन पुरी, चीफ मैनेजर सतीश दीक्षित और अभय गुप्ता ने भी बैंक परफॉर्मेंस और डिजिटल इनीशिएटिव सहित एमएसएमई और रिटेल उत्पादों पर भी प्रकाश डाला।

एमएसएमई की नई पॉलिसी का लाभ उठाएँ उद्यमी..
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने कहा कि उद्यमियों को एमएसएमई पॉलिसी-2022 का अधिकतम लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी से एक्सपोर्टर्स को भी उद्योग लगाने में लाभ मिल सकेगा। सूक्ष्म इकाइयों के लिए ब्याज उपादान की भी सुविधा इस पॉलिसी में है।

उद्यम स्थापना के लिए मिल रही 4 करोड़ रुपए की सब्सिडी..
एमएसएमई-2022 की नई पॉलिसी पर प्रकाश डालते हुए सीए नितेश गुप्ता ने बताया कि सरकार किसी भी उद्यम की स्थापना के लिए अधिकतम चार करोड़ रुपए की सब्सिडी का लाभ प्रदान कर रही है। पश्चिमांचल में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए क्रमशः 20, 15 और 10 फ़ीसदी कैपिटल सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। महिला उद्यमियों को दो फीसदी अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने गुजरात की तर्ज पर लघु और मध्यम उद्योगों को इंटरेस्ट सब्सिडी दिए जाने, मध्य प्रदेश की तर्ज पर एक्सपोर्ट प्रमोशन के लिए प्रावधान किए जाने और 10 करोड़ रुपए तक के उद्योग लगाने का प्रस्ताव स्थानीय स्तर पर जिला उद्योग केंद्र से ही निस्तारित किए जाने की माँग रखी।

प्रदेश में लघु उद्योग होंगे सशक्त..
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि नई नीति उद्योगों को बढ़ावा देगी। इससे प्रदेश में लघु उद्योगों को बल मिलेगा। अन्य प्रदेश के उद्यमी भी उत्तर प्रदेश में उद्यम लगाने को प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने लघु उद्योग भारती के इतिहास के बारे में बताया एवं प्रदेश एवं देश की सरकारों द्वारा एमएसएमई सेक्टर को दी जा रही सुविधाओं को देश हित में एक सकारात्मक कदम बताया।

यह भी रहे शामिल..
लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं महासचिव विजय गुप्ता ने भी सभा को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन संजीव जैन द्वारा दिया गया। सभा में मुख्य रूप से दिनेश गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, अरविंद शुक्ला, शशीकांत जैन, राजीव बंसल, समक्ष जैन, सिद्धांत जैन, राजीव मोदी, श्याम सुंदर अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और अजय मित्तल उपस्थित रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

बिजनेस

Agra entrepreneurs honored at ‘India Export Summit 2026’

आगरालीक्स…आगरा के उद्यमियों को ‘भारत एक्सपोर्ट समिट 2026’ में मिला सम्मान. यूपी...

error: Content is protected !!