Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra Business: Records broken in Meet at Agra, more than 10 thousand visitors reached in a day…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिजनेस

Agra Business: Records broken in Meet at Agra, more than 10 thousand visitors reached in a day…#agranews

243

आगरालीक्स…मीट एट आगरा में टूटे रिकॉर्ड, एक दिन में 10 हजार से अधिक पहुंचे विजिटर्स. एक्सिवीटर्स बोले आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है मीट एट आगरा

फुटवियर मैन्युफेक्चरर्स एंड एक्सपाेर्टर्स चेंबर (एफमेक) द्वारा आयोजित मीट एट आगरा का दूसरा दिन इस आयोजन 14 साल का सबसे ऐतिहासिक दिन रहा। सुबह 9 बजे से शुरु हुए फेयर में दूसरे दिन शू इंडस्ट्री से जुड़े लगभग १० हजार लोगों शामिल हुए। आगरा ट्रेड सेंटर सींगना 14वें मीट एट आगरा का दूसरा दिन टेक्नीकल सेशन का रहा जिसमें इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस क्षेत्र के व्यापक दृश्टिकोण पर प्रकाश डाला।

अब ताजमहल नहीं जूता है आगरा की पहचान
तकनीकी सत्र के दौरान जहां वक्ताओं ने प्रजेंटेशन के माध्यम से इंडस्ट्री की बारीकियों पर प्रकाश डाला वहीं दूसरी इस बीच दो पैनल डिस्कशन भी हुए हुआ। आईसीआईसीआई बैंक के एजीएम दीपक चौधरी ने एक प्रजेंटेशन के जरिये उद्यमियों के लिए उपयोगी योजनाओं पर प्रजेंटेश दिया। इस दौरान रिम्बल के डायरेक्टर नीरज गर्ग ने एक प्रजेंटेशन के जरिये भारत में जूता उद्यमियों के भविष्य पर प्रकाश डाला।

एफमेक अध्यक्ष ने पूरन डावर ने कहा कि भारत कोरोना की मार के बावजूद भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है मीट एट आगरा जैसे आयोजनों के माध्यम से इंडस्ट्री लाभान्वित हो रही है। मुझे लगता है कि यह सही समय है जब हम सामूहिक प्रयासों से देश को आत्मनिर्भर बनाने में कामयाब होंगे। डीआई के डायरेक्टर डॉ. प्रेम कुमार कालरा ने कहा की भारत की युवा शक्ति का आज दुनिया लोहा मान रही है आती सेक्टर हो या अन्य क्षेत्र दुनियां में भारत के युवा हर क्षेत्र में डंका बजा रहे हैं। एजीएम, एसएमई एसबीआई गौरव आरव ने कहा की आद्योगिक विकास के लिए हम उद्यमी के लिए बड़े सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रहे हैं

जॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्री अनुज कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा इंडस्ट्री में लगातार ग्रोथ जिस प्रकार देखी जा रही है वह यह समझने के लिए पर्याप्त है उधमियों का भविष्य स्वर्णिम युग की और आगे बढ़ रहा है। पैकेजिंग इंडिया के एमडी राहुल सिंघल ने कहा की उद्यमी और सरकार आज पारस्परिक तालमेल से उद्योगों के लिए अच्छा माहौल बन रहा है। रिम्बल के डायरेक्टर नीरज गर्ग ने कहा कि चाइना पर घटा विश्वास भारत के लिए अवसर लेकर आया है जूता कारोबार में लगातार ग्रोथ हमें प्रोत्साहित कर रही है। मास्को फाइनेंस यूनिवर्सिटी बोर्ड मेंबर फैसल खान ने वैश्विक बाज़ार पर बात करते हुए जूते से आगरा की पहचान को सराहा। एफमेक उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने जूता उद्योग के विकास के लिए युवाओं को वैश्विक बाज़ार के अनुरूप प्रशिक्षित किये जाने पर जोर दिया, सीएलई-नार्थ के चेयरमैन मोती लाल सेठी, इफ्कोमा के अध्यक्ष संजय गुप्ता और सीफटीआई के निदेशक सनातन साहू ने भी जूता इंडस्ट्री से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की कार्यक्रम का सञ्चालन टीवी एंकर सौरभ मनचंदा ने किया। इस मौके पर एफमेक महासचिव राजीव वासन, कन्वीनर कैप्टन एएस राना, उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, सचिव ललित अरोड़ा, प्रदीप वासन, चंद्र शेखर जीपीआई, ओपिंदर सिंह लवली, डॉ. रजनीश त्यागी, सीसीएलए के अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!