Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Crime News: Sensational disclosure of murder, lover killed girlfriend and buried the dead body in the house…#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़फिरोजाबाद

Crime News: Sensational disclosure of murder, lover killed girlfriend and buried the dead body in the house…#agranews

177

आगरालीक्स…प्रेमिका की हत्या का सनसनीखेज खुलासा. दो साल से लापता थी प्रेमी संग प्रेमिका. प्रेमी मिला तो मालूम पड़ी चौंकाने वाली बात…

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया जिसने अपनी ही प्रेमिका की दो साल पहले परिवार के साथ मिलकर हत्या कर दी और फिर उसका शव घर के अंदर ही दफना दिया. आज पुलिस ने युवक की निशानदेही पर युवती का कंकाल बरामद किया है. पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानें पूरा मामला
मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव कीठौत का है. यहां 20 वर्षीय खुशबू के प्रेम संबंध गांव के ही रहने वाले गौर से थे. खुशबू गौरव से शादी करना चाहती थी लेकिन गौरव उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं था. दो साल पहले 20 नवंबर 2020 को खूशबू अपने घर से भागकर गौर व के घर पहुंच गई और अपने साथ रखने के लिए उस पर दबाव बनाने लगी. इस पर गुस्साए गौरव ने परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को घर के अंदर ही दफना दिया. खुशबू की हत्या करने के बाद प्रेमी गौरव अपने परिजनों के साथ फरार हो गया.

इधर खुशबू की तलाश में परिजन लगे रहे. कुछ पता न चलने पर इसकी जानकारी ​थाना सिरसागंज पुलिस में दी और गौरव व उसके साथियों के खिलाफ अगवा करने का मुकदमा दर्ज करा दिया. पुलिस दो साल से गौरव की तलाश में थी. शनिवार दोपहर को पुलिस ने सूचना पर गौरव को गुंजन चौराहा से अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने जब गौरव से खुशबू के बारे में पूछताछ की तो उसने खुशबू की हत्या की बात कबूली और शव को घर के अंदर दफनाने की बात कही. इस पर पुलिस गौरव को लेकर उसके घर पहुंची और खोदाई कर खुशबू के शव का कंकाल निकाला. पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!