Friday , 4 September 2026
Home आगरा Agra News: Student leader accused of changing BAMS copies in Agra opened many secrets…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Student leader accused of changing BAMS copies in Agra opened many secrets…#agranews

171

आगरालीक्स…आगरा में बीएएमएस कॉपियों के फेरबदल के आरोपी छात्र नेता ने खोले कई राज. किया खुलासा—कैसे करता था कॉपी बदलने का काम

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी की बीएएमएस और एमबीबीएस की आंसर शीट्सके फेरबदल के आरोप में पकड़े गए मास्टरमाइंड छात्र नेता राहुल पाराशर ने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं. बता दें कि 26 अगस्त को बीएएमएस की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने का मामला सामने आया थ्ज्ञा जिसमें पुलिस ने आटो चालक देवेंद्र को हरेस्ट किया था. इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया था. इस पूरे मामले में मास्टरमाइंड के रूप में छात्र नेता राहुल पाराशन का नाम सामने आया था.

पूछताछ में राहुल पाराशर ने बताया कि वह अपने घर, हॉस्टल और अन्य जगह कापियां लिखवाता था और इसके बदले विवि के कर्मचारियों की मदद से कॉपियां बदल कर बंडर में रखवा देता था. राहुल ने तीन कॉलेजों के भी नाम बताए जहां वह कॉपी बदलने का काम करता था. पूछताछ में खुलासा किया है कि वह एफएच मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस स्टूडेंट्स की कॉपी बदलता था और उसने 2016 से मेडिकल कॉलेज और बीएएमएस परीक्षा की कॉपी बदलने का काम कर रहा है.

एसपी सिटी के अनुसार राहुल पाराशर ने कबूला है कि वह कापियां बदलने का काम 2016 से कर रहा था. इसके लिए पहले परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिकाएं बदल देता था और मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं ले जाने में बदलने का काम करता था. इसमें उसने कई कर्मचारियों के भी नाम बताए हैं जिनकी मिलीभगत है. राहुल से ये भी जानकारी मिली है कि कई मेडिकल की पढ़ाई कर चुके या पढ़ाई करने वाले लोग भी गैंग में शामिल हैं जिनकी मेडिकल की भाषा पर अच्छी पकड़ है. वह उन्हीं लोगोंसे बीएएमएस और एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं लिखवाने का काम करता था.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

error: Content is protected !!