Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Students showed their talent in Taekwondo, Group Dance, Singing, Creative Handwriting, Fancy Dress…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Students showed their talent in Taekwondo, Group Dance, Singing, Creative Handwriting, Fancy Dress…#agranews

261

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे “अप्सा फिएस्टा-2022” में स्टूडेंट्स ने ताइक्वांडो, ग्रुप डांस, सिंगिंग, क्रियेटिव हैंडराइटिंग, फैंसी ड्रेस में दिखाया अपना टैलेंट…देखें फोटोज

आगरा में चल रहे एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के तत्वाधान में आज “अप्सा फिएस्टा-2022” पखवाड़े के अंतर्गत निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रुप डांस गायत्री पब्ल्कि स्कूल शास्त्रीपुरम में हुआ तो वहीं क्रियेटिव हैंडराइटिंग प्रतियागिता सनफलौवर पब्लिक स्कूल में हुई. इसी तरह इंग्लिश एलोक्यूशन श्रीराम सेन्टेनियल स्कूल, ताइक्वॉन्डो (गर्ल्स) प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में, सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता सैन्ट पॉल्स चर्च कॉलेज, सोलो डांस प्रतियोगिता गायत्री पब्लिक स्कूल वज़ीरपुरा तथा फैन्सी ड्रैस प्रतियोगिता आगरा पब्लिक स्कूल विजय नगर में हुई.

ताइक्वॉन्डों प्रतियोगिता में 19 विद्यालयों की 110 बालिकाओं ने भाग लिया।सिंगिंग सैन्ट पॉल्स चर्च कॉलेज 19 स्कूल 19 प्रतिभागी, सोलो डांस गायत्री पब्लिक स्कूल 21 स्कूल 21 प्रतिभागी, फैन्सी ड्रैस आगरा पब्लिक स्कूल 20 स्कूल 20 प्रतिभागी, डैकोरेटिव हैण्डराइटिंग (सब जूनियर) सनफलोवर पब्लिक स्कूल 22 स्कूल 86 प्रतिभागी, डैकोरेटिव हैण्डराइटिंग (जूनियर) सनफलोवर पब्लिक स्कूल 22 स्कूल 84 प्रतिभागी, डैकोरेटिव हैण्डराइटिंग (सीनियर) सनफलोवर पब्लिक स्कूल 22 स्कूल 81 प्रतिभागी, ग्रुप डांस गायत्री पब्लिक स्कूल 14 स्कूल 185 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

इस अवसर पर अप्सा से संबंधित डॉ. सुशील गुप्ता (अध्यक्ष-अप्सा), डॉ. गिरधर शर्मा (सचिव-अप्सा), प्रद्युम्न चतुर्वेदी (कोषाध्यक्ष-अप्सा), डॉ. जी. एस. राणा (उपाध्यक्ष CBSE -अप्सा), त्रिलोक सिंह राणा (संयुक्त सचिव-अप्सा), अनिकेत शर्मा, स्पर्श बंसल, अनिमेष दयाल, प्रांजल शर्मा, मनीष गुप्ता, एम. सी. शर्मा, योगेश उपाध्याय, श्याम बंसल, डॉ. शुभि प्रसाद, डॉ. वंदना घोष, रवि नारंग, कर्नल अपूर्व त्यागी, तृप्ति गुप्ता, जगदीश सिंह धामी उपस्थित रहे.

एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ़ आगरा (अप्सा) के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि भारत के किसी भी शहर में कोई भी संस्था इतने वृहद स्तर पर इस तरह के समारोह का आयोजन नहीं करती। अप्सा अकेली ऐसी संस्था है, जिसमें 65 वर्गों व 66 उपवर्गों में कुल 30 साहित्यिक, सांस्कृतिक व खेल संबंधी गतिविधियों का आयोजन 34 विद्यालयों में किया जा रहा है तथा विभिन्न विद्यालयों के अनगिनत छात्र इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। यह अप्सा के प्रत्येक सदस्य के लिए अत्यंत गर्व की बात है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!