Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s weather became clear, when the sun came out, the temperature increased…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra’s weather became clear, when the sun came out, the temperature increased…#agranews

181

आगरालीक्स…आगरा में आज धूप निकली तो लोगों ने बारिश में रुके जरूरी काम किए पूरे. तापमान भी बढ़ा. बारिश के क्या हैं चांस, जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट

आगरा में पिछले कई दिनों से बारिश और बादलों की आवाजाही चल रही थी. बारिश भी रिकॉर्ड हुई. ऐसे में बारिश के कारण लोगों के कई जरूरी काम अटके हुए थे लेकिन आज जब धूप निकली और आसमान साफ हुआ तो लोगों ने अपने इन जरूरी कामों को निपटाया. बारिश के कारण घर की महिलाओं को जहां कपड़े न सूखने की टेंशन थी तो वहीं कई जगह घरों के रेनोवेशन, पुताई आदि का काम चल रहा था लेकिन वो भी बारिश के कारण रुके हुए थे लेकिन आज जब धूप निकली तो लोगों ने इन कामों को फिर से शुरू किया. जिन लोगों को शॉपिंग के लिए जाना था, वो आज मौसम साफ होते ही बाजारों में खरीददारी करने के लिए पहुंचे.

इधर धूप निकलने से आगरा में तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो गया. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से अभी भी चार डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ये भी भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पूरे सप्ताह में बारिश के चांस न के बराबर हैं. आसमान साफ ही रहेगा और मौसम लगभग आज के जैसा ही बना रहेगा.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra

आगरालीक्स…आजकल घूमने और समय बिताने के लिए लोग जा रहे तीर्थ स्थल…तीर्थ...

आगरा

Agra Live News: Farmers sat in front of the car of Minister-in-charge Bhupendra Singh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…मंत्री जी आलू ने कंगाल कर दिया है…आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र...

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

error: Content is protected !!