Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra News: Racial attack on Agra student in Australia. attacker stabbed 11 times..serious condition…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Racial attack on Agra student in Australia. attacker stabbed 11 times..serious condition…#agranews

153

आगरालीक्स…आगरा के छात्र पर आस्ट्रेलिया में नस्लीय हमला. हमलावर ने 11 बार चाकू मारे. हालत गंभीर. आगरा में परिवार परेशान…

आगरा के रहने वाले छात्र के साथ आस्ट्रेलिया में नस्लीय हमला की घटना सामने आई है. छात्र सिडनी की यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा है, लेकिन बुधवार को उसके ऊपर नस्लीय हमला होने और उसकी हालत गंभीर होने की सूचना परिजनों को मिली. आगरा में परिवार परेशान है और वीजा के लिए दरकार की जा रही है. उनहोंने सांसद राजकुमार चाहर से मुलाकात की और जल्द से जल्द सिडनी भेजने के लिए कहा. इस पर सांसद ने वीजा से संबंधित मदद का आश्वासन दिया है.

ये है पूरा मामला
किरावली के पैठ गली में रहने वाले रामनिवास गर्ग का 28 साल का बेटा शुभम गर्ग आईआईटी चेन्नई से मास्टर आफ साइंस की डिग्री लेकर आस्ट्रेलिया शोध के लिए गया हुआ है. वह सिडनी के यूनएनएसडब्ल्यू कॉलेज से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहा था. वह पिछले महीने एक सितंबर को ही आस्ट्रेलिया गया हुआ था. बताया जाता है कि छह अक्टूबर को रात करीब दस बजे वह अपने कमरे पर लौट रहा था कि तभी एक हमलावर ने उसे नस्लीय हिंसा का शिकार बनाया. उसने शुभम के जबड़े, छाती और पेट में 11 बार चाकू मारे. शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया. आस्ट्रेलिया पुलिस ने केस दर्ज कर 10 अक्टूबर को आरोपी डेनियल नोरवुड को अरेस्ट कर लिया है लेकिन शुभम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. वह रॉयल नार्थ शोर हॉस्पिटल में भर्ती है और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है.

शुभम पर हमला होने और उसकी हालत गंभीर होने की सूचना मिलते ही परिजन चिंता में आ गए हैं. वे सिडनी जाना चाहते हैं और वीजा की दरकार है. इसके लिए उन्होंने सांसद राजकुमार चाहर से मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि बेटे की देखभाल के लिए अस्पताल में कोई नहीं है. इस पर सांसद ने विदेश मंत्रलाय को फोन एवं मेल कर जल्द से जल्द शुभम के छोटे भाई रोहित गर्ग का वीजा बनवाने की पहल की है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra

आगरालीक्स…आजकल घूमने और समय बिताने के लिए लोग जा रहे तीर्थ स्थल…तीर्थ...

आगरा

Agra Live News: Farmers sat in front of the car of Minister-in-charge Bhupendra Singh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…मंत्री जी आलू ने कंगाल कर दिया है…आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र...

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

error: Content is protected !!