Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Students showed talent in Gymnastics, Taekwondo, Quiz, Rangoli, Solo Dance, Collage in “Apsa Fiesta-2022″…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Students showed talent in Gymnastics, Taekwondo, Quiz, Rangoli, Solo Dance, Collage in “Apsa Fiesta-2022″…#agranews

258

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे “अप्सा फिएस्टा-2022” में जिमनास्टिक, ताइक्वांडो, क्विज, रंगोली, सोलो डांस, कोलाज में स्टूडेंट्स ने दिखाया टैलेंट

एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के तत्वाधान में चल रहे “अप्सा फिएस्टा-2022” पखवाड़े के अंतर्गत आज स्टूडेंट्स ​ने स्पोटर्स और डांस जैसी प्रतियोगिताओं में अपना टैलेंट दिखाया.
रंगोली (जूनियर एवं सीनियर) प्रतियोगिता सैन्ट पीटर्स कॉलेज में हुई तो वहीं क्विज़ (सब-जूनियर जूनियर एवं सीनियर) कॉम्पटीशन दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ. लाइफलाइन स्कूल में जिम्नास्टिक्स (बॉयज एवं गर्ल्स), प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में ताइक्वॉन्डो (बॉयज़), जीसी गोयल इंटरनेशनल स्कूल में सोलो डांस (सब-जूनियर) तथा कोलाज (सीनियर) प्रतियोगितिा देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हुई.

विभिन्न आयोजनों में प्रतिभागियों की संख्या:
प्रतियोगिता का नाम आयोजक विद्यालय प्रतिभागी विद्यालयों की संख्या कुल प्रतिभागी
क्विज़ (सब-जूनिñ जूनिñ एवं सीनिñ) दिल्ली पब्लिक स्कूल 20 116
सोलो डांस (सब-जूनियर) जी॰ सी॰ गोयल इण्टरनैशनल स्कूल 20 20
कोलाज (सीनियर) देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल 18 72

इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्स (अप्सा) से डॉ. सुशील
गुप्ता (अध्यक्ष-अप्सा), डॉ. गिरधर शर्मा (सचिव-अप्सा), प्रद्युम्न चतुर्वेदी (कोषाध्यक्ष-अप्सा), डॉ. जी. एस. राणा (उपाध्यक्ष CBSE -अप्सा), त्रिलोक सिंह राणा (संयुक्त सचिव-अप्सा), आलोक एडवर्ड, फैज़ान खान, फादर एंड्रयू को​रया, मनीष गुप्ता, महावीर सिंह, प्रांजल शर्मा, राजन गोयल उपस्थित रहें। सेंट पीटर्स कॉलेज में चीफ गेस्ट के रूप में सीए रोहित नैयर रहे ।

अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रतिभागियों के उत्साह व सकारात्मकता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जीत या हार का महत्व होता है परंतु किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना एवं अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने छात्रों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र को प्रतियोगिता हेतु जो निर्धारित समय प्रदान किया जाता है, वह पूर्णतः उनका ही है, जिसे कोई छीन ही नहीं सकता। अतः छात्रों को उन पलों को परिश्रम, लगन व दृढ़ता से जीना है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

error: Content is protected !!