आगरालीक्स… आगरा के एक कॉलेज के टीचर का पूल में डांस करते हुए युवती के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। युवती बिकनी पहने हुए है और टीचर अर्धनग्न है। इस मामले में जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
आगरा में गौरव ठाकुर की फेसबुक आईडी पर एक वीडियो अपलोड किया गया, इस वीडियो को लोगों ने डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक मिनट के वीडियो में एक टीचर युवती के साथ पूल में डांस करते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो यू टयूब पर भी अपलोड किया गया है।

इंटर कॉलेज के टीचर का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इंटर कॉलेज के टीचर का है, टीचर का एक युवती के साथ पूल में डांस करते हुए वीडियो बनाया गया है। युवती बिकनी पहने हुए है और युवक भी अर्धनग्न है, वह शर्ट नहीं पहने है और बैकग्राउंड में गाना चल रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तमाम तरह के कमेंट आ रहे हैं।
जांच के लिए कमेटी गठित
इस मामले में कॉलेज के प्रिसिंपल ने प्रबंध समिति और डीआईओएस को वीडियो के बारे में पत्र लिखा, इस पर दो सदस्यीय जांच समिति बना दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक प्रोडक्शन हाउस ने बनवाया वीडियो
इस मामले में मीडिया से टीचर का कहना है कि मुंबई के प्रोडक्शन हाउस ने यू टयूब के लिए वीडियो शूट कराया था, यह वीडियो तीन से चार मिनट का था, दिल्ली में वीडियो शूट किया