आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना के केस पूरी तरह से खत्म नहीं हुए हैं। जिला प्रशासन ने जारी किया आज का अपडेट, देश में कोरोना का नया वैरिएंट भी मिला।
जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को कोरोना का अपडेट जारी किया गया। इसके अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना का एक नया केस मिला है। वहीं, कोरोना के दो मरीज पहले से हैं। इससे कोरोना के एक्टिव केस तीन हो गए हैं, इन तीनों का घर पर ही इलाज चल रहा है।

अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़े
मौसम बदलने के साथ ही अस्थमा रोगियों को परेशानी होने लगी है। सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डाक्टरों के क्लीनिक पर मरीज बढ़ गए हैं।