आगरालीक्स…आगरा में सराफ के घर से 34 लाख का सोना चोरी. कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा…
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में रहने वाले एक सरार्फ के घर से 34 लाख रुपये का गोल्ड चोरी हो गया. उसने इसकी शिकायत पुलिस में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. बाद में सराफ ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया. दो महीने बाद कोर्ट के आदेश पर अब मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
19 अगस्त को हुई थी चोरी
बाग मुजफ्फर खां में किशन देव पवार रहते हैं. किशन देव पवार सराफ व्यापारी हैं. किशन देव की नमक की मंडी में दुकान है. यहां वह सोने का टंच और खरीद फरोख्त का काम करते हैं. इसके लिए बाहर के कारीगर हैं. कारीगर सरार्फ के घर में ही एक कमरे में रहते थे. कोर्ट को दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि जनवरी 2019 में उनहोंने व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से 11.20 लाख रुपये का लोन लिया था और इससे सोना खरीद लिया. फरवरी 2022 में एक्सिस बैंक से भी 18.41 लाख रुपये का लोन लिया जिसमें से 16 लाख रुपये का उन्होंने गोल्ड खरीदा. यह गोल्ड उन्होंने अपने घर में रखा था.

कारोबारी का आरोप है कि उनके कारीगरों की दोस्ती पड़ोस में रहने वाले अन्य कारीगरों से हो गई. 19 अगस्त को वह सा रेह थे कि तभी किसी ने अलमारी खोलकर 34 लाख रुपये का सोना उनके यहां से चोरी कर लिया. इसके बाद से उनके कारीगर भी चले गए. उनकी तलाशकी गई लेकिन कोई नहीं मिला. थाने में शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया. दो महीने बाद अब कोर्ट के आदेश पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.