Friday , 11 September 2026
Home बिगलीक्स DEI fashion designing student goes missing in Agra
बिगलीक्स

DEI fashion designing student goes missing in Agra

189

आगरालीक्स …आगरा में दयालबाग एजुकेशन इंस्टीट्यूट की फैशन डिजाइनिंग की छात्रा गायब हो गई है। उसका स्कूटर न्यू आगरा थाने के पास ढाबे पर मिला है, परिजनों को अनहोनी की आशंका है, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और छानबीन की जा रही है।
दयालबाग की पॉश कॉलोनी निवासी छात्रा दयालबाग एजुकेशन इंस्टीट्यूट (डीईआई) से फैशन डिजाइनिंग का पीजी कोर्स कर रही है। वह हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक कोचिंग में टीईटी की तैयारी भी कर रही थी। गुरुवार सुबह घर से निकली। इसके बाद नहीं लौटी। मोबाइल भी स्विच हो गया। परिवारीजन उसकी तलाश में जुट गए। गुरुवार तकरीबन 11 बजे भाई ने थाना न्यू आगरा में उसके लापता होने की जानकारी दी। शुक्रवार दोपहर में छात्रा का स्कूटर ढाबा के बाहर मिला।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रही छात्रा
छात्रा का स्कूटर ढाबे के पास मिला है, इसके बाद पुलिस ने ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए तो पता चला कि छात्रा खुद ही स्कूटर को खड़ा कर रही है। वह अकेली भी है। उसने मोबाइल डिकी में रखा छोड़ दिया। इसके बाद भगवान टाकीज की ओर चली जाती है। एसओ ने बताया कि छात्रा के मोबाइल में सभी नंबर डिलीट हैं। उसने किससे बात की, इसके लिए सर्विलांस सेल की मदद ली जा रही है।
मोबाइल से नंबर किए डिटेल
स्कूटर खडा करने से पहले छात्रा ने अपने मोबाइल से सभी नंबर डिलीट कर दिए हैं। इसके बाद से परिजनों के साथ ही पुलिस ने जांच तेज कर दी है, छात्रा ने गायब होने से पहले फोन पर किससे बात की थी, इसके लिए सर्विलांस की मदद ली गई है। वहीं, अचानक से छात्रा के गायब होने से परिजन भी परेशान हैं, उनके दोस्तों से भी संपर्क किया गया, लेकिन छात्रा के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। वह गुरुवार को गायब हुई थी और अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Bank employees in Agra went on strike over various demands, including a five-day work week….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 डे वर्किंग सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर...

बिगलीक्स

Mathura News: A couple in a live-in relationship stole a five-month-old baby from Mathura Railway Station; police have arrested them….#mathura

मथुरालीक्स…लिव इन में रह रहे प्रेमी—प्रेमिका ने किया था मथुरा रेलवे स्टेशन...

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

error: Content is protected !!