आगरालीक्स… आगरा में धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं, आज और कल सोना बरसेगा, रिकॉर्ड बिक्री की संभावना। धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या न खरीदें.
कोरोना के दो साल बाद धनतेरस के बाजार में चमक है। ज्वैलरी, कपड़े, बर्तन के शोरूम पर तमाम तरह की ब्रांड और वैरायटी उपलब्ध हैं। बाजारों में कई दिनों से भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में धनतेरस पर शनिवार और रविवार को लोग जमकर खरीदारी करेंगे।
धनतेरस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि बर्तन खरीदने से धन समृद्धि होती है। इसी आधार पर इसे धन त्रयोदशी या धनतेरस कहते हैं।
इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार और आंगन में दीये जलाने चाहिए। क्योंकि धनतेरस से ही दीपावली के त्यौहार की शुरुआत होती है।
धनतेरस के दिन शाम के समय यम देव के निमित्त दीपदान किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मृत्यु के देवता यमराज के भय से मुक्ति मिलती है।
. झाड़ू की खरीददारी होगी शुभ : धनतेरस के दिन आप सोना खरीदते हैं यह अच्छी बात है लेकिन याद रहे इस दिन आप झाड़ू खरीदें। क्योंकि झाडू़ ही आपके घर द्वार को स्वच्छ रखती है। इस दिन भगवान विष्णु, राम और लक्ष्मी के चरणों का आगमन आपके घर होता है। इसलिए झाड़ू की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
. इस दिन पीने के पानी का बर्तन खरीदें।
इस खास पर्व पर आप मिट्टी की बनी हुई 11 या 9 दीयों वाली लक्ष्मी की मूर्ति भी जरूर खरीदें। यह आपके लिए फलदायी होगी।
धनतेरस पर खरीददारी करने के शुभ मुहूर्त :
प्रातः 07:55 से दोपहर 12:05 तक
दोपहर 11:30 मिनट से दोपहर 02:55 बजे तक
सांय 05:40 बजे से रात 08:55 तक धनतेरस की खरीददारी करें

याद रहे रविवार सांय 04:30 से साँय 06:00 तक राहुकाल में ना करें खदीददारी
आप सभी प्रभु भक्तों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाए धन्वंतरि देव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे
♦️धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें
दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व आता है, इस बार 23 अक्टूबर रविवार को धनतेरस का त्योहार है।
धनतेरस पर कुछ खास चीजों की खरीददारी करना और किसी अच्छे काम की शुरुआत करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।
♦️धनतेरस पर नई चीजें खरीदने की प्रथा है, इस दिन कई चीजों को बाजार से खरीदकर लाया जाता है और दिवाली के दिन उसकी पूजा की जाती है, हालांकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना जाता है।आइए जानते है धनतेरस के दिन किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी आपसे नाराज न हों।
लोहे के घरेलू उपयोग की वस्तु।
धनतेरस पर लोहे से बने बर्तन को नहीं खरीदना चाहिए, मान्यता है कि इस दिन लोहे से बने बर्तन घर पर लाने पर अशुभ होता है, घर पर कई तरह की समस्याएं आने लगती है,परिवार के सदस्यों की परेशानियां बढ़ जाती हैं, इसलिए इस दिन लोहे का घरेलू सामान खरीदने से बचें
कांच का सामान
धनतेरस के दिन कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए, मान्यता है कि इस दिन कांच का सामान खरीदकर घर पर लाने से बुरी घटनाएं घटती हैं, कांच का सामान लोगों की परेशानियां बढ़ा देता है ऐसे में इस दिन कांच का सामान न खरीदें ताकि लक्ष्मी मां आपसे खुश रहे।
एल्युमिनियम का सामान
लोहे के अलावा धनतेरस के दिन एल्युमिनियम का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए, इसका संबंध भी राहु से होता है, मान्यता है कि एल्युमिनियम का सामान खरीदने से घर पर अशुभ छाया पड़ती है, लक्ष्मी मां रुष्ठ हो जाती हैं, ऐसे में इस तरह का सामान खरीदने से बचना चाहिए।
काले रंग का कपड़ा
धनतेरस के दिन काले रंग का कपड़ा खरीदना भी अशुभ माना जाता है, इस दिन काले रंग के कपड़े या आभूषण नहीं खरीदने चाहिए, काला रंग दुर्भाग्य का रंग माना जाता है, ऐसे में इस दिन शुभ दिन पर काले रंग से बचना चाहिए
तेल या तेल के उत्पाद न खरीदें।
धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड ऑयल खरीदने से मना किया जाता है, धनतेरस पर दीए जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें, इस दिन इन चीजों को खरीदने से बचें।उपरोक्त सभी वस्तुओं को छोड़कर सभी वस्तुओ की खरीदारी करना शुभ होता है