Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Toll plaza jammed on Agra-Lucknow Expressway, 2300 vehicles removed free…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Toll plaza jammed on Agra-Lucknow Expressway, 2300 vehicles removed free…#agranews

177

आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा हुआ जाम. 2300 वाहन निकाले गए फ्री तब जाकर मिली पांच घंटे बाद जाम से निजात

दीपावली पर अपने—अपने घर लोग जा रहे हैं. ऐसे में रेल यातायात हो या फिर सड़क यातायात हर ओर घर जाने वालों का हुजूम लगा हुआ है. ट्रेनें जहां पूरी तरह से हाउसफुल जा रही हैं तो वहीं सड़क मार्ग से जाने वाले लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है. आज सुबह आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे भी जाम के झाम में ऐसा उलझा कि पुलिस बुलानी पड़ गई. दरअसल टोल प्लाजा पर वाहनों की करीब तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई. यह देखकर टोल प्लाजा के कर्मचारियों के होश उड़ गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने यहां आकर व्यवस्थाएं संभाली. करीब 2300 वाहनों को टोल प्लाजा से फ्री निकाला गया तब जाकर पांच घंटे बाद जाम से निजात मिली.

तीन किलोमीटर लंबी लगी लाइन
आज से त्योहारों को लेकर छुट्टी हो गई हैं. ऐसे में हर कोई त्योहार मनाने के लिए अपने घर जा रहा है. आज सुबह 9 बजे से ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर वाहनों की धीरे—धीरे लंबी लाइनें लगना शुरू हो गई. यह लाइन धीरे—धीरे करीब तीन किलेामीटर लंबी हो गई. यह देखकर टोल प्लाजा कर्मियों ने व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को फोन किया. पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद भी कामयाबी नहीं मिली. हारकर टोल प्लाजा और यूपीडा के अधिकारियों से बात कर करीब 2300 वाहनेां को फ्री निकाला गया जिसके बाद जाम से राहत मिली.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

आगरा

Bhagavad Gita Certificate Course started in Department of History and Culture

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहा​स एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट...

आगरा

Founder’s Day was celebrated at St. Anthony’s Academy School in Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस. सेंट...

error: Content is protected !!