आगरालीक्स…आगरा में नमकीन के गोदाम में लगी आग. आसपास के क्षेत्र में मचा हड़कंप. दमकल ने एक घंटे में पाया काबू…
आगरा में आज एक नमकीन के गोदाम में आग लग गई. आग शॉर्ट सर्किट होने से बताई जा रही थी. धीरे—धीरे आग ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर लिया जिससे आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया.

ये है पूरा मामला
मामला थाना एत्माद्दौला के नवलगंज का है. यहां एक नमकीन का गौदाम है जो कि बेलनगंज में रहने वाले बबलू सोलंकी का है. गोदाम शनिवार को बंद थी. आज दोपहर को यहां लोगों ने धुआं उठते हुए देखां तो उन्होंने इसकी सूचना गोदाम मालिक को दी लेकिन थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आसपास के रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और थोड़ी ही देर में दमकल की दो गाड़ियां भी यहां पहुंच गई. करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है.