आगरालीक्स ….आगरा में सुबह सुबह सर्दी है, तापमान में गिरावट आ रही है। सुबह सात बजे के बाद धूप निकल आई है, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान।
आगरा में तापमान बदल रहा है। सुबह सर्द हवा चलने के साथ तापमान में गिरावट आ रही है, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तापमान और बढ़ जाएगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है।

29 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान किया जारी
आईएमडी ने 29 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। आगरा में तेज धूप निकलने के साथ ही तापमान भी बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
24-Oct 18.0 31.0 Clear sky
25-Oct 18.0 31.0 Clear sky
26-Oct 19.0 33.0 Clear sky
27-Oct 19.0 34.0 Clear sky
28-Oct 19.0 34.0 Sunny Day
29-Oct 18.0 33.0 Sunny Day